Samastipur

ताजपुर में बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ (ऐक्टू) की बैठक का आयोजन, आशा को राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/ताजपुर :- जनता मैदान में बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ (ऐक्टू) की बैठक प्रखंड अध्यक्ष रंजू कुमारी की अध्यक्षता व प्रखंड सचिव सविता कुमारी के संचालन में हुई। बैठक को स्कीम वर्कर्स के लीडर एवं माले के बिहार विधान परिषद सदस्य शशि यादव ने वीडियो कॉल के माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आशा को पारितोषिक शब्द हटाकर मानदेय देने, आशा को राज्यकर्मी का दर्जा देने एवं वेतन देने की लड़ाई सरकार से संगठन लड़ रहा है।

दूसरे राज्यों में आशा को मानदेय, अधिक राशि समेत अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं। लेकिन बिहार में जदयू-भाजपा की नीतीश सरकार आश्वासन देकर मुकर गई है। उन्होंने आशा समेत तमाम स्कीम वर्कर्स से 9 मार्च को पटना के गांधी मैदान में होने वाले महाजुटान रैली में शामिल होने की अपील की।

माले के प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने स्थानीय स्तर पर आशा से वसूली एवं शोषण बंद नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। बैठक में रेखा कुमारी, बबीता कुमारी, निशा देवी, अर्पणा देवी, मोनिका कुमारी, मंजू कुमारी, पुनम देवी, कुमारी मंजू किरण, पुनम कुमारी, कुमारी ममता, वीणा देवी, रेखा देवी आदि ने भी विचार व्यक्त किया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के इशांत का चयन बिहार टीम में, ईस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में करेंगे बिहार का प्रतिनिधित्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर के जूनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी इशांत राज का चयन बिहार जूनियर (अंडर-…

3 सेकंड ago

‘गरीब ही मारा जा रहा…’, कथित जहरीली शराब से मौतों पर तेजस्वी का सरकार पर हमला

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है।…

4 घंटे ago

धरमपुर में ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व नगदी की चोरी, मुफस्सिल थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड-6 मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद…

7 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से जनरेटर का कॉपर केबल चोरी, दो गिरफ्तार, चोरी का सामान खरीदने वाले बर्तन दुकानदार को भी RPF ने पकड़ा

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…

8 घंटे ago

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

19 घंटे ago