समस्तीपुर : सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने में जिला सूबे में अव्वल रहा है। जिले के 346 पंचायतों में अब तक कुल 31,370 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाए जा चुके है, जो लक्ष्य का 62.30 प्रतिशत है। इससे गांव की अंधेरी रात अब दुधिया रौशनी की चकाचौंध से जगमगा रही है। बताया गया कि जिले में 50350 लाइट लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। इसको लेकर तीन एजेंसी को कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी एजेंसियों ने तेज गति से कार्य करते हुए अब तक 31370 लाइट को लगाया है लक्ष्य का 62.30 प्रतिशत है। शेष लाइट को भी तेज गति से लगाने का कार्य जारी है।
विभाग की मानें तो वारिसनगर प्रखंड में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शत-प्रतिशत पूरा हो चुका है। जबकि विद्यापतिनगर व शिवाजीनगर इसमें अभी सबसे नीचे है। वहां भी काम तेज गति से जारी है। बताया गया कि प्रत्येक पंचायत के प्रत्येक वार्ड में दस लाइट लगाया गया है। जबकि दस लाइट पंचायत में मुखिया द्वारा चिन्हित स्थानों पर लगाया गया है।
जहां भी सोलर स्ट्रीट लाइट लगे है उसकी देखरेख की जिम्मेदारी भी लाइट लगाने वाली एजेंसी को दी गई। एजेसी अगले पांच वर्षो तक उसकी देखरेख करेगी। यदि किसी लाइट में खराबी आती है तो उसे ससमय दुरुस्त कराई जाएगी। विभाग के पदाधिकारी भी समय-समय पर अपने स्तर से इसकी निगरानी करेंगे। इसके अलावा लोग टोल फ्री नंबर पर लाइट नहीं जलने की शिकायत दर्ज करवा सकते है। शिकायत मिलने के बाद तत्काल कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए विभागीय स्तर से एक टाल फ्री हेल्पलाइन का नंबर जारी किया है। आमजन विभाग के टाल फ्री नंबर 18001023220 पर शिकायत कर सकते है। इसके 72 घंटे के भीतर लाइट की गड़बड़ी को दुरूस्त करा लिया जाएगा।
लाइट लगाने का काम तीन एजेंसी कर रही। इसमें एक की रफ्तार धीमी थी। कम रफ्तार को देखते हुए जिला पंचायतराज पदाधिकारी ने कार्रवाई करते हुए उस एजेंसी की दस फीसदी की राशि कटौती कर जुर्माना लगा दिया। विभाग की मुस्तैदी से ही यह आंकड़ा संभव हो सका है। बताया गया कि कार्रवाई के बाद एजेंसी अब तेज गति से काम करना शुरू कर दिया। इससे लाइट लगाने के काम में तीनों एजेंसी तेजी से काम कर रही है।
लाइट लगाने का कार्य जिले में तेज गति से किया जा रहा। वारिसनगर में शत-प्रतिशत कार्य किया गया है। जबकि अन्य जगहों पर तेज गति से लाइट लगाए जा रहे। लक्ष्य को जल्द से जल्द पूरा किए जाने का लक्ष्य रखा गया है।
– विष्णुदेव मंडल, जिला पंचायती राज पदाधिकारी
प्रखंड / लक्ष्य – अधिष्ठापित
बिहार के मुजफ्फरपुर पुलिस विभाग में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला सिपाही का…
समस्तीपुर : देश के अलग-अलग राज्यों में हो रही साइबर ठगी की राशि बिहार में…
समस्तीपुर : जिले में लोगों की जेब पर रोजाना साइबर ठगों का हमला हो रहा…
समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात…
समस्तीपुर : दिव्यांगजनों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने और उनके अधिकारों के…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…