समस्तीपुर/सिंघिया :- सिंघिया थाने की पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री के संचालक को रविवार रात पिस्टल बेचते दबोच लिया। पुलिस ने उसके पास से स्वनिर्मित पिस्टल बरामद की। इस संबंध में थाना अध्यक्ष राजकिशोर राम ने बताया कि सूचना मिली थी कि भीरार गांव निवासी स्व. रामलखन शर्मा का पुत्र अमरनाथ शर्मा पूर्व में मिनी गन फैक्ट्री चलाने के आरोप में जेल गया था।
कुछ दिन पूर्व वह जेल से बाहर निकला है। जिसके बाद आर्म्स बेचने का काम कर रहा है। सूचना के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने की रणनीति बनायी। एक पुलिस कर्मी को आम लोगों के वेश में गन खरीदने के लिए उसके पास ग्रहक बना कर भेजा गया। बेचने के लिए पिस्टल निकालने के बाद पुलिस ने अमरनाथ को दबोच लिया। इसके बाद उस पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…
समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…
समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…
बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…
समस्तीपुर/पटोरी : सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन के खेले…