Samastipur

समस्तीपुर जिले से 6 हजार नियोजित शिक्षक बने विशिष्ट शिक्षक, अब स्थानीय निकाय की जगह शिक्षा विभाग का होगा नियंत्रण

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले भर से लगभग छह हजार नियोजित शिक्षक विशिष्ट शिक्षक बन गए हैं। विशिष्ट शिक्षक के रूप में बुधवार 1 जनवरी से इन्होंने अपने ही मूल स्कूलों में योगदान देना शुरू कर दिया है। अब ये सरकारी शिक्षक की श्रेणी में आ गए हैं। अब उन पर स्थानीय निकाय प्राधिकार का नियंत्रण खत्म हो गया है। अब इन शिक्षकों पर सीधा नियंत्रण शिक्षा विभाग का हो गया है। यानि, उनका स्थानांतरण, निलंबन, वेतन पर रोक आदि की कार्रवाई स्थानीय निकाय की जगह शिक्षा विभाग से होगा।

योगदान करने के लिए अगले 7 जनवरी 2025 तक का समय निर्धारित है। जो शिक्षक पहले से ही किसी वजह से निलंबित हैं व विशिष्ट शिक्षक की श्रेणी में आ चुके हैं, वे अपने निलंबन अवधि पूरा होने के बाद ही योगदान करेंगे। इसके अलावा जो शिक्षक व शिक्षिका मातृत्व या अन्य तरह के अवकाश में हैं, वे डीईओ को अपने मेल के जरिए अपना योगदान भेजेंगे। हालांकि, उनका योगदान स्वीकृत अवकाश की समाप्ति के बाद ही मान्य होगा। बता दें, कि दूसरे फेज में सक्षमता परीक्षा पास कर ये विशिष्ट शिक्षक बने हैं। 1 जनवरी से शिक्षकों ने स्कूलों में योगदान देना शुरू कर दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय में ‘महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट’ सीजन-11 का उद्घाटन, वैशाली ने पतैली को दो विकेट से हराया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : कोनैला ठाकुरबाड़ी मैदान में सोमवार को महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में 96,875 परिवारों को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, महिलाओं के खातों में पहुंचे 96 करोड़ 87 लाख रुपये

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…

11 घंटे ago

अपहरण मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…

11 घंटे ago