समस्तीपुर : समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना पर सैकड़ो की संख्या में पहुंची किन्नरों ने नंग धरंग स्थिति में जमकर हंगामा व बवाल किया। बाद में किन्नरों ने मुसरीघरारी चौराहा को एनएच-28 पर जाम कर घंटों बबाल काटा। इस दौरान मामले को शांत करने पहुंची पुलिस को भी किन्नरों ने खदेड़ दिया। जाम के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। मामले को लेकर बताया जाता है कि 24 जनवरी को हरपुर एलौथ गांव में किसी बच्चे के जन्मदिन पर किन्नर बधाई मांगने पहुंचे थे।
किन्नरों के द्वारा 11 हजार रुपये की मांग की गई थी, लेकिन गृह स्वामी 1 से 2 हजार रुपये देने की बात कर रहे थे। रुपये के लेन देन को लेकर दोनों के बीच विवाद में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट की इस घटना में दोनों पक्ष से कई लोग जख्मी हो गए, जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में दोनों पक्षों के द्वारा मुसरीघरारी थाना में लिखित आवेदन दिया गया। पुलिस ने दोनों पक्ष के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली।
इसी बीच किन्नरों के बीच अफवाह फैल गई कि पुलिस के द्वारा उसके दिए आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। जिसके बाद मंगलवार को सैकड़ो की संख्या में पहुँचे किन्नरों ने पहले तो मुसरीघरारी थाना का घेराव कर हंगामा किया, उसके बाद एनएच 28 को मुसरीघरारी चौराहे के पास जाम कर घंटो बबाल काटा। इधर किन्नरों के द्वारा सड़क जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस को भी किन्नरों ने खदेड़ दिया और पुलिस कर्मियों के साथ हाथापाई भी किया। बाद में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मदद से पुलिस ने समझा बुझाकर मामले को शांत कराया।
वहीं इस संबंध में एएसपी संजय कुमार पाण्डेय का बताना है कि हरपुर एलौथ गांव में जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे किन्नरों और गृह स्वामी के बीच मारपीट की घटना हुई थी। इस मामले में दोनों ही पक्ष से कई लोग जख्मी हुए थे। इस मामले में दोनों पक्षों के द्वारा थाने में लिखित आवेदन दिया गया था। जिसके आधार पर प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गई थी। लेकिन किन्नरों के बीच अफवाह फैला दी गई कि उनके आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। जिसको लेकर आज किन्नरों के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया है। पुलिस के द्वारा सभी को समझा बूझाकर मामले को शांत कर लिया गया।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दादपुर स्थित एक विवाह भवन में रिसेप्शन पार्टी के…
बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…
राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…
तस्वीर : फाईल (माही-मनीषा) समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गरूआरा चौर स्थित एक विवाह…
समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…