Samastipur

पुरानी रंजिश में पड़ोसी ने माँ-बेटी पर धारदार हथियार से किया ह’मला, सदर अस्पताल में भर्ती, मा’रपीट का वीडियो वायरल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर में पुरानी रंजिश में पड़ोस में रह रही महिला और उसकी बेटी पर धारदार हथियार से हमला कर जख्मी कर दिया। बाद में जख्मी स्थिति में दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों का इलाज जारी है। मामला मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के मनियर मरगंग वार्ड संख्या-6 की है। मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जख्मी की पहचान अब्दुल मन्नान की पत्नी जनेशा खातुन और पुत्री नफिशा खातुन के रूप में हुई है।

घटना के संबंध में पीड़िता का बताना है कि उसके पड़ोसी से पूर्व से विवाद चल रहा है। जिसका थाने में केस भी दर्ज है। पीड़िता के पिता केरल में रहकर मजदूरी करते है। उसी पुराने विवाद को लेकर घर पर माँ – बेटी को अकेला पाकर पड़ोसी ने अपने सहयोगियों के साथ लाठी डंडे और धारदार हथियार से हमला कर जख्मी कर दिया। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची 112 की टीम ने जख्मी स्थिति में इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया जहां से दोनों को सदर अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

कॉमफेड की निविदा में बढ़ी ईएमडी पर उठे सवाल, ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹28.64 करोड़ किए जाने पर समीक्षा की मांग

समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…

1 सेकंड ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

6 घंटे ago