Samastipur

समस्तीपुर में मध्याह्न भोजन योजना में सरकारी राशि के गबन मामले को लेकर हेडमास्टर पर जुर्माना

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर :- जिले के सरकारी स्कूलों में मध्याह्न भोजन योजना में सरकारी राशि के गबन का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। एक और स्कूल के हेडमास्टर ने 35 हजार नौ सौ दो रुपये का गबन कर लिया है। मध्याह्न भोजन योजना समस्तीपुर के डीपीओ सुमित कुमार सौरभ ने गबन के आरोप में स्कूल के हेडमास्टर पर 35 हजार नौ सौ रुपये का जुर्माना लगाया है। उन्होंने गबन मामले में इससेे पहले स्पस्टीकरण भी पूछा था, जिसका हेडमास्टर ने जवाब नहीं दिया था। इसके बाद उन पर यह कठोर आर्थिक कार्रवाई की गई है।

राशि गबन का यह मामला जिले के सिंघिया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय शालेपुर का है। इस स्कूल के हेडमास्टर दिनेश कुमार महतो को गबन की यह राशि एक महीने के अंदर बिहार राज्य मध्याह्न भोजन योजना समिति, समस्तीपुर के सरकारी खाते में जमा करने को कहा गया है। इस तय समय में राशि जमा नहीं करने पर उनके वेतन से राशि वसूली की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

डीपीओ ने बताया कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय, शालेपुर का औचक निरीक्षण कराया गया। जिसमें बच्चों की भौतिक उपस्थिति 168 पाया गया। जबकि मध्याह्न भोजन योजना पंजी में औसत लाभान्वित बच्चों की संख्या 218 पाया गया। इस अनियमितता के बाद उनसे स्पस्टीकरण पूछा गया जिसका जवाब उन्होंने डीपीओ, एमडीएम कार्यालय को नहीं दिया। उसके बाद उन पर जुर्माने की कार्रवाई की गई।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

2 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

10 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

11 घंटे ago