Samastipur

लंबित मांगों को लेकर समस्तीपुर में होमगार्ड जवानों ने थाली पीट कर किया प्रदर्शन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : बिहार गृह रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ के बैनर तले होमगार्ड जवानों ने लंबित मांगों को लेकर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे होमगार्ड जवानों ने थाली पीटकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में शामिल बिहार गृह रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ समस्तीपुर इकाई के जिलाध्यक्ष कैलाश राय का कहना है कि बिहार सरकार के द्वारा गृह रक्षकों की मांगों पर गंभीरता पूर्वक विचार नहीं किया जा रहा है।

जब-जब आंदोलन हुए हैं सिर्फ आश्वासन ही मिला हैं। लेकिन उसके बाद उस पर कोई ठोस कार्रवाई नही होती है। सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश का भी पालन नही कर रही है। होमगार्ड जवानों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर गृह रक्षकों की मांग को गंभीरता से नहीं लेती है तो 1 मार्च से बिहार के सभी गृह रक्षक हड़ताल पर जाएंगे।

होम गार्ड जवानों की मांग :

सामान काम के सामान वेतन, सुप्रीम कोर्ट व हाईकोर्ट के निर्देश के आलोक में गृह रक्षकों के कर्तव्य भत्ता, महंगाई भत्ता के साथ ही पुलिस को मिलने वाली अन्य सुविधा अविलंब देने, गृह रक्षकों के सेवानिवृत्त पर सेवानिवृत का लाभ देने, 20 वर्ष 10 वर्ष की शर्तों को हटाकर सभी सेवानिवृत्ति गृह रक्षकों को सेवानिवृत्ति के समय ही भुगतान करने, महंगाई को देखते हुए डेढ़ लाख रुपए मिलने वाली राशि को 5 लाख तक करने, गृह रक्षकों को मिलने वाली अनुग्रह अनुदान को चार लाख से बढ़कर 10 लाख करने सहित अन्य मांगे शामिल है।

ड्यूटी के समय मृत्यु होने पर या पूर्णता दिव्यांग होने पर आश्रितों की शैक्षणिक योग्यता आठवां पास ही रखने, उस आधार पर उन्हें अनुकंपा पर लाभ देने, कर्तव्यों के दौरान बीमारी या दुर्घटना होने पर विशेष लाभ देने, राज्य के सभी जिला में कार्यालय के साथ ही गृह रक्षक कार्यालय में नल जल शौचालय आदि का सुविधा देने सहित 21 सूत्री मांग शामिल है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड ने इंटर व मैट्रिक परीक्षा 2027 के लिए बढ़ाई फॉर्म भरने की तिथि, 31 अक्टूबर तक का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में…

3 घंटे ago

कंटेनर में छिपाकर रखी गई शराब लोड चारों Scorpio हो सकती है चोरी की, लगा है फर्जी नंबर प्लेट

समस्तीपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर शंकर चौक के पास उत्पाद विभाग की टीम…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में मिलावटी मसाला बनाने वाले उद्योग पर छापेमारी, दो गोदाम और एक मिल सील

समस्तीपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव में गुरुवार की दोपहर मिलावटी मसाला तैयार…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

13 घंटे ago