समस्तीपुर/खानपुर :- समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड अंतर्गत श्रीपुर गाहर पंचायत में लोहिया स्वच्छ अभियान के तहत सोख्ता बनाये बगैर रुपये की निकासी कर ली गयी। इसका खुलासा तब हुआ जब ग्रामीणों ने फर्जीवाड़े के खिलाफ आवेदन देकर जांच कराने की प्रशासन से मांग की। ग्रामीणों के आवेदन के आलोक में कार्यपालक दंडाधिकारी राजकिशोर शर्मा ने मामले की जांच की तो ग्रामीणों के आरोप को सत्य पाया।
कार्यपालक अधिकारी ने बताया है कि जांच में मात्र दो सोख्ता का निर्माण पाया गया जबकि 36 सोख्ता बनना था। सभी सोख्ता का निर्माण पूरा किये बगैर सात लाख रुपये की राशि की निकासी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि जांच के बाद उन्होंने एसडीओ को रिपोर्ट सौंप दी है। बता दें कि खानपुर प्रखंड के श्रीपुर गाहर पंचायत में 36 सोख्ता का निर्माण कराना था। जिसके लिए सात लाख रुपये का प्राक्कलन बनाया गया था। लेकिन सभी सोख्ता बनाये बगैर राशि की निकासी कर ली गयी।
इस संबंध में श्रीपुर गाहर पूर्वी पंचायत के जयराम सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उच्च अधिकारी को आवेदन देकर मामले की जांच कराने के साथ कार्रवाई करने का आग्रह किया था। बताया गया है कि एसडीओ के आदेश पर कार्यपालक दंडाधिकारी ने श्रीपुर गाहर में योजना के क्रियान्वयन की भौतिक जांच की। जिसमें उन्होंने फर्जीवाड़े को पकड़ा।
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…