Samastipur

कड़ाके की ठंड व कोहरे का असर ट्रेनों पर भी, समस्तीपुर से गुजरने वाली कई गाड़ी 3 से 11 घंटे तक चल रही लेट

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- कड़ाके की ठंड व कोहरे का असर ट्रेनों के समय पर भी पड़ रहा है। इस कारण समस्तीपुर होकर अन्य शहरों को जाने वाली लंबी दूरी की ट्रेनें तीन घंटे से लेकर 11 घंटे तक की देरी से चल रही हैं। ट्रेनों के देरी से चलने के कारण यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्री स्टेशन पर दुबक व कंबल में सिमट कर ट्रेनों का इंतजार करने को मजबूर होना पड़ रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 12436 आनंद विहार-जयनगर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से लगभग 11 घंटे देरी से चल रही थी। गाड़ी संख्या 5654 जम्मूतवी-गुवाहाटी अमरनाथ एक्सप्रेस 10 घंटे देरी से समस्तीपुर पहुंची। वहीं, गाड़ी संख्या 2204 अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन 10 घंटे देरी से चल रही थी।

गाड़ी संख्या 19601 उदयपुर-न्यू जलपाईगुड़ी ट्रेन पांच घंटे देरी से चल रही थी। गाड़ी संख्या 02570 न्यू दिल्ली-दरभंगा ट्रेन आठ घंटे देरी से चल रही थी। गाड़ी संख्या 12578 बागमती एक्सप्रेस ट्रेन पांच घंटे देरी से चल रही थी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 12554 वैशाली सुपरफास्ट ट्रेन तीन घंटे, गाड़ी संख्या 19483 अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस तीन घंटे एवं गाड़ी संख्या 2562 स्वंत्रता सेनानी सुपरफास्ट ट्रेन पांच घंटे की देरी से चल रही थी।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

8 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

9 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

11 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

13 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

16 घंटे ago