समस्तीपुर/पूसा :- उच्च शिक्षा का ग्रामीण प्रतिष्ठान महाविद्यालय बिरौली स्थित खेल मैदान में दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (जीविका) के तत्वावधान में बुधवार को बेरोजगार युवा- युवतियों के लिए रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि डीडीसी संदीप शेखर प्रियदर्शी एवं विशिष्ट अतिथि प्रमुख रविता तिवारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर मौजूद युवा-युवतियों एवं जीविका दीदियों को संबोधित करते हुए डीडीसी ने कहा कि जीविका दीदियों ने अपने प्रदेश में विकास की जो नई मिसाल कायम कर सामाजिक परिवर्तन किया है। यह जटिल कार्य जीविका परियोजना के बिना संभव नहीं था। उन्होंने कहा कि जीविका परियोजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े युवा-युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना जीविका के एक अहम योगदान को साबित करता है।
उन्होंने कहा कि रोजगार सह मार्गदर्शन मेले का आयोजन जिले विभिन्न प्रखंडों में भी किया जाना चाहिए। प्रखंड प्रमुख रविता तिवारी ने कहा कि जीविका ने खासकर ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक स्थिति को सुधारने में बड़ी भूमिका निभाई है। जीविका से जुड़कर आज लाखों महिलाएं अपने आप को आत्मनिर्भर बना रही है। 1235 युवा-युवतियों ने विभिन्न कंपनियों के स्टॉल पर अपना-अपना निबंधन कराया।
170 युवा-युवतियों ने विभिन्न विषयों में प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए भी अपना-अपना निबंधन कराया। इस मेले में 17 कंपनी से जुड़े नियोक्ताओं ने भाग लिया। संचालन जीविका के प्रशिक्षण अधिकारी जितेंद्र कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन जीविका के बीपीएम इंद्र कुमार कांति ने किया। मौके पर जीविका जिला परियोजना प्रबंधक विक्रांत शंकर सिंह, जिला रोजगार प्रबंधक रितेश सुमुख, सीओ पल्लवी, मनरेगा पीओ अजीत कुमार, रंजन कुमार सिंह, कामिनी कुमारी आदि मौजूद थे।
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबट्टा वार्ड संख्या-8 से सोशल मीडिया पर हथियार के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्र कार्यकर्ता निशु आजाद के…
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…
समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…
समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…