समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के ताजपुर रोड स्थित शंकर ड्रग एजेंसी नामक दवा दुकान में सोमवार की रात दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने नगद रूपये व दवा की चोरी कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने कारवाई करते हुए पूरे दो लाख रुपये पीड़ित दुकानदार के ही एक कर्मी राम शंकर कुमार के घर से जमीन खोदकर बरामद किया गया है। आरोपी कर्मी का घर पूसा थाना क्षेत्र के बिरौली खुर्द में है। इस दौरान मौके का फायदा उठाकर आरोपी कर्मी वहां से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस उसके पत्नी व सास को गिरफ्तार कर लिया।
गुरुवार को अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए सदर-1 एसडीपीओ संजय पांडेय ने बताया कि चोरी की पूरी रकम दो लाख रुपये बरामद कर लिये गये हैं। वहीं आरोपी युवक के पुलिस से छुड़ाकर भागने को लेकर संबंधित पदाधिकारियों से स्पस्टीकरण मांगा जा रहा है। वहीं फरार आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। वहीं आरोपी की पत्नी और सास को गिरफ्तार कर जेल भेजा रहा है।
समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…
बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…