Samastipur

आर्म्स व लूट के अलग-अलग मामले में चार लोगों की गिरफ्तारी, एक हफ्ते पहले वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया था वायरल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/हलई :- हलई थाना की पुलिस ने आर्म्स एवं लूट के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने मामले का पर्दाफाश किया है। घटना के बारे में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि सितंबर 2024 में सूरजपुर तिसवारा में भारत फाइनेंस कर्मी से करीब 60 हजार रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। इस घटना में लाइनर की भूमिका निभाने वाले मंगल साह को गिरफ्तार करते हुए मामले की तफ़्तीश पूरी की गई है।

बताया जाता है कि मंगल साह की पत्नी फाइनेंस कंपनी में पैसा जमा की थी। इसकी जानकारी अपने पति को दी थी। इसके बाद मंगल ने लाइनर की भूमिका निभाते हुए इस लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। दूसरी ओर इंद्रवारा पंचायत के सैदन से दिनेश सहनी के बेटे अभिषेक कुमार और सुरेश सहनी के बेटे नरेश सहनी को गिरफ्तार किया गया। इसके पास से एक पिस्टल भी बरामद किया गया है।

बताया जाता है कि करीब एक सप्ताह पहले एक वीडियो युवकों द्वारा वायरल किया गया था। जिसके आलोक में छानबीन करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसी क्रम में हथियार प्रदर्शन कर रहे वीडियो के वायरल होने के बाद कि केशोनारायणपुर पंचायत के धर्मपुर दाखिली के विश्वनाथ पासवान के बेटे धीरज कुमार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि इन मामलों में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का सत्यापन किया। गुरुवार को जेल भेज दिया है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि हथियार के साथ वायरल वीडियो पर पुलिस की कड़ी नजर है। कोई भी व्यक्ति अगर वायरल वीडियो में संलिप्त पाया जाता है तो पुलिस उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई करेगी। इस अभियान में एसआई रंगलाल साह, अभिजीत कुमार सतीश, अनिल कुमार, संजय कुमार सिंह समेत कई अन्य पुलिसकर्मियों ने भाग लिया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

6 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

7 घंटे ago

पटना में 25 करोड़ की ड्रग्स का खुलासा, बिहार पुलिस का सिपाही निकला करोड़ों के स्मैक गिरोह का सप्लायर

पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…

7 घंटे ago

BPSC TRE-4 का विज्ञापन 3 दिन में नहीं जारी हुआ तो फिर होगा आंदोलन, दिलीप कुमार का ऐलान

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…

8 घंटे ago

नोटरी शुल्क को लेकर समस्तीपुर सदर SDO ने की समीक्षा बैठक, पारदर्शिता पर दिया जोर

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…

14 घंटे ago

नीतीश के राज्यसभा निर्वाचन पर आनंद मोहन गुस्से में, बोले- BJP को भारी पड़ेगा; निशांत को फुल पावर दे NDA

नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…

15 घंटे ago