समस्तीपुर/सरायरंजन :- विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के दिशा निर्देश में दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए रचनात्मक लेखन, वाद-विवाद और खेल प्रतियोगिता उमंग 2025 का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में विभिन्न जिलों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों की तर्क क्षमता, रचनात्मकता और खेल कौशल को प्रोत्साहित करना था।
इस प्रतियोगिता में राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, समस्तीपुर के छात्र –छात्राओं ने भाग लेकर शानदार प्रदर्शन करते हुए जोनल लेवल का विजेता बना। इस उपलब्धि पर जीईसी समस्तीपुर के प्राचार्य डॉ. राजकिशोर तुगनायत और स्पोर्ट्स प्रभारी प्रो. स्वामी रंजन, प्रो. सफक अजीज, प्रो.नीलोफर अहमद और कल्चरल प्रभारी प्रो. अभय कुमार ने छात्र –छात्राओं को सम्मानित किया और आगे स्टेट लेवल खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। बता दें कि लेखन और वाद विवाद प्रतियोगिता सत्यम सागर, श्रेय कुमार राय, शिवम कुमार, विशाखा कुमारी, शगुन आदि विजेता रहे।
पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…
समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…
समस्तीपुर : गैस संकट के बीच अब उसका दूसरा असर भी दिखाई देने लगा है।…
समस्तीपुर : राज्य में सब्जी किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग…
बिहार में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले दो और अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया…