Samastipur

सुरेंद्र प्रसाद यादव स्मृति तीन दिवसीय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, उद्घाटन मैच में एकलव्य क्लब समस्तीपुर की जीत

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- स्थानीय आर बी कॉलेज के मैदान में दिवंगत कम्युनिस्ट नेता सुरेंद्र प्रसाद यादव की स्मृति में भारत की जनवादी नौजवान सभा की दलसिंहसराय अंचल कमेटी के नेतृत्व में तीन दिवसीय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच एकलव्य क्लब समस्तीपुर और वूमेंस क्लब दलसिंहसराय टीम के बीच खेला गया।

जिसमें 90 मिनट के मैच में दोनो ही टीम अंत तक एक गोल के लिए संघर्षरत रहे लेकिन कोई गोल नहीं कर पाए। रेफरी रामु मालाकार के निर्णय पर दोनों ही टीम को पांच पांच मिनट का अतिरिक्त टाइम दिया गया। जिसमें एकलव्य क्लब समस्तीपुर की टीम ने पहले 5 मिनट में ही दनादन दो गोल कर के बढ़त बना लिया। जबकि दलसिंहसराय की टीम को एक गोल के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। अंततः अंत तक समस्तीपुर की टीम अपने बढ़त पर बरकरार रही और 2-0 से इस मैच को जीतकर फाइनल में अपना जगह बना लिया।

इससे पूर्व टूर्नामेंट का शुभारंभ सर्वप्रथम संगठन का झंडोत्तोलन नौजवान सभा के जिला अध्यक्ष महेश कुमार के द्वारा किया गया। साथ ही दिवंगत सुरेंद्र प्रसाद यादव की तस्वीर पर फूलमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। उसके बाद मुख्य अतिथि के रूप में एडवा नेत्री नीलम देवी, जिला परिषद सदस्य सुनीता शर्मा, विधानचंद्र, कुन्दन पासवान, अर्जुन राय, राजद नेता चंदन प्रसाद एवं कुंदन यादव ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया।

इस क्रम में नौजवान सभा के जिलाध्यक्ष ने दिवंगत सुरेंद्र प्रसाद यादव को स्मरण करते हुए कहा कि वो आम जनता, गरीबों की रहनुमाई करने वाले जांबाज सिपाही थे। जो गरीबों के हक अधिकार की लड़ाई, मान सम्मान की लड़ाई आजीवन लड़ते रहे। सामंती ताकतों ने आम जनता के इस मसीहा को 2012 में गो’लियों से छ’लनी कर दिया। उनकी याद में विरासत को आगे बढ़ाने के लिए हर साल इन्हें विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से याद किया जाता है।

मौके पर पर नौजवान सभा के अंचल मंत्री कुंदन पासवान, संजय कुमार, अर्जुन राय, सीपीएम नेता विधान चंद्र, अंचल अध्यक्ष रामबाबू यादव, अखिलेश राय, कुंदन यादव, महेंद्र सिंह, नवनीत कुमार, सूरज पाठक, अरसद आलम आदि उपस्थित रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

लापरवाही छोड़ें नहीं तो होगा खतरा, समस्तीपुर में RPF जवानों ने लोगों को किया जागरूक

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट समस्तीपुर ने यात्रियों को जागरूक करने के लिए…

45 मिनट ago

चकनूर गोलीकांड में जख्मी युवक के दोनों दोस्त हुए फरार, गतिविधि संदिग्ध, दोनों पर पहले से भी दर्ज है अलग-अलग FIR

एक दोस्त चार्जशीटेड तो एक था वांटेड, गोली चलने वाले घटनास्थल को लेकर भी अब…

3 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

14 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

14 घंटे ago

पटना में 25 करोड़ की ड्रग्स का खुलासा, बिहार पुलिस का सिपाही निकला करोड़ों के स्मैक गिरोह का सप्लायर

पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…

15 घंटे ago

BPSC TRE-4 का विज्ञापन 3 दिन में नहीं जारी हुआ तो फिर होगा आंदोलन, दिलीप कुमार का ऐलान

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…

16 घंटे ago