Samastipur

घर के बाहर आग ताप रहे युवक की गोली मारकर ह’त्या मामले में चार बदमाश गिरफ्तार, अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा वार्ड संख्या-6 में रविवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने अपने घर पर अलाव ताप रहे 38 वर्षीय जितेंद्र कुमार महतो की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए चार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपियों में दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के ही केवटा निवासी भागनारायण राय के पुत्र विकास कुमार राय, महेश महतो के पुत्र पंकज कुमार महतो, सीताराम राय के पुत्र विपिन कुमार राय और योगेश्वर राय उर्फ भोला राय के पुत्र प्रभात कुमार राय शामिल है। दलसिंहसराय अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने विवेक शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार सभी बदमाशों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है वहीं अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इधर सोमवार की दोपहर पुलिस कप्तान अशोक मिश्रा भी घटनास्थल पर पहुंच मृतक के परिजनों से मिले।

बता दें कि रविवार की शाम घर के दरवाजा पर अलाव ताप रहे जितेंद्र की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार हत्या कर दी। लोगों ने बताया कि तीन बाइक से आये छह बदमाशों ने आते ही जितेंद्र पर गोली चलानी शुरू कर दी। जिससे बचने के लिये जितेंद्र ने भागने का प्रयास किया था। लेकिन सिर में गोली लगने से वह वहीं ढेर हो गया। इसके बाद सभी बदमाश वहां से भाग निकले। बताया गया है कि जितेंद्र ताड़ी उतारने व बेचने का कार्य करता था। अपनी बड़ी लड़की नेहा की शादी कर चुका था। वहीं पुत्र अजित कुमार (13 वर्ष), पुत्री रूबी कुमारी (7 वर्ष) एवं छोटा पुत्र यश राज (6 वर्ष) की सभी जिम्मेदारी जितेन्द्र के कंधे पर ही था।

दोपहर में पहुंचे थे SP :

Avinash Roy

Recent Posts

फर्जीवाड़े की आरोपी शिक्षिका पर महीनों बाद भी कारवाई ठप, DEO द्वारा निलंबन का आदेश जारी किए जाने के बावजूद फाइलों में उलझा मामला

समस्तीपुर/विभूतिपुर : प्रशिक्षण में फर्जीवाड़े की आरोपी प्राथमिक उर्दू विद्यालय आलमपुर की शिक्षिका हेना परवीन…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के इस राम जानकी मंदिर से 100 वर्ष पुरानी बेशकीमती मूर्तियों की हुई चोरी, चोरी हुए मूर्ति की कीमत करीब 1 करोड़ रुपए आंकी गयी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के देवधा गांव स्थित राम जानकी मंदिर…

5 घंटे ago

बहुमत है तो हल्के में ना लें, नीतीश कुमार ने एनडीए विधायकों को दी क्या नसीहत?

बिहार विधान मंडल का बजट सत्र शुरू होने के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने…

5 घंटे ago

तेज प्रताप बोले- सरकारी आवास में पंखा-एसी अपने पैसे से लगवाया, मंत्री की बुद्धि फेल कर गई

बिहार के पूर्व मंत्री एवं जनशक्ति जनता दल (JJD) के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने…

6 घंटे ago

मंच, माइक, माला; बीवी-बेटा के बाद उपेंद्र कुशवाहा की बहू साक्षी मिश्रा भी तैयार?

बिहार विधानसभा चुनाव तक परिवार को राजनीति से दूर रखने वाले समाजवादी नेता और राष्ट्रीय…

6 घंटे ago

शहर के कोरबद्दा में हुए चोरी मामले में चोरी का तार खरीदने वाले दुकानदार को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरबद्दा लगुनियां सुर्यकंठ वार्ड संख्या-37 में…

7 घंटे ago