समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय अनुमंडल अस्पताल में डॉ. अमित कुमार के अभद्र व्यवहार को लेकर उसके विरोध में दर्जनों स्वास्थ्य कर्मियों, जीएनएम एवं डॉक्टरों ने शुक्रवार को ओपीडी सेवा ठप कर धरना पर बैठ गए। वे सभी दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे। साथ ही इमरजेंसी सेवा भी पूरी तरह ठप थी। जिससे रोगी दिन भर भटकते रहे। ओपीडी में इलाज कराने दूर-दूर से आये रोगियों को बिना इलाज कराए ही लौटना पड़ा।
घटना के संबंध में अस्पताल में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार ने थानाध्यक्ष को आवेदन देते हुए बताया की बीती रात्रि को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रामचन्द्र सिंह के द्वारा मुझे रात्रि ड्यूटी करने के लिए बुलाया गया था। जैसे ही में अस्पताल पहुँचा वहाँ मौजूद डॉक्टर अमित कुमार ने मुझे गाली-गलौज करते हुए मेरे पर कैंची उठा कर जानलेवा हमला कर दिया। वहाँ मौजूद कर्मियों के हस्तक्षेप से मेरी जान बची।
वहीं अस्पताल में मौजूद कर्मियों ने बताया की आये दिन डॉ. अमित के द्वारा अभद्र व्यवहार होते रहता है। जिसकी शिकायत हमलोगों के द्वारा कई बार जिला से की गयी है। वहीं ए.एन.एम, कर्मी मे काफी नाराजगी दिखी। धरना पर बैठे अस्पताल कर्मी को मनाने के लिए प्रभारी चिकित्सक पदाधिकारी डॉ. रामचन्द्र सिंह ने काफी प्रयास किया। लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने और दिन भर ओपीडी सेवा ठप रही।
अस्पताल में मौजूद जी.एन.एम व कर्मी ने बताया कि अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर हमलोगों के कक्ष में आकर आये दिन गाली गलौज करने लगता था। गुरुवार की रात उसने पूछा कि अभी किसकी ड्यूटी है। तुम कैसे दूसरे के बदले ड्यूटी कर रहे हो। जिस पर जीएनएम ने कहा कि वे एक घंटे में आ रहे हैं। उसके बाद भी गाली-गलौज करते रहे। वहीं अन्य कर्मियों ने भी इस तरह की शिकायत किया। प्रभारी चिकित्सक पदाधिकारी डॉ. रामचन्द्र सिंह ने बताया की इसे लेकर वरिय पदाधिकारी को सूचित किया गया है।
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…
पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…
समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…
समस्तीपुर : गैस संकट के बीच अब उसका दूसरा असर भी दिखाई देने लगा है।…
समस्तीपुर : राज्य में सब्जी किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग…