Samastipur

पटना के तर्ज पर समस्तीपुर बूढ़ी गंडक किनारे मरीन ड्राइव जैसी सुविधा! चौड़ीकरण के साथ रंगबिरंगे लाइटों से जगमग होगा इलाका

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

पटना के मरीन ड्राइव की तर्ज पर समस्तीपुर शहर के बीचो-बीच से गुजरने वाली बूढ़ी गंडक नदी पर नगर निगम क्षेत्र के द्वारा धर्मपुर से जितवारपुर तक रिवर फ्रंट बनाने पर प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने हामी भरी थी। अगर बूढ़ी गंडक किनारे रिवर फ्रंट बन जाती है तो इससे शहर की सुंदरता को चार-चांद लगेगा, वहीं नए रोजगार के अवसर भी विकसित होंगे।

बता दें कि 20 सूत्री की बैठक में भाजपा के एमएलसी डॉक्टर तरुण चौधरी ने यह प्रस्ताव दिया था। जिस पर प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने स्थल का भी निरीक्षण किया। एमएलसी डॉ. तरुण चौधरी ने बताया कि शहर में रिवर फ्रंट बनने से शहर की सुंदरता में तो चार चांद लगेगा ही, वहीं इस स्थल पर युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी विकसित होंगे।

शहर के धर्मपुर से जितवारपुर के राजघाट करीब 3 किलोमीटर में रिवर फ्रंट मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत बनाया जाएगा। जिसमें बांध का चौड़ीकरण किया जाएगा। बूढी गंडक नदी पर शहर के धर्मपुर से जितवारपुर राजघाट तक रिवर फ्रंड बनने जहां बांध का चौड़ीकरण होगा, जिससे शहर बाढ़ के खतरा से मुक्त होगा। साथ ही तीन किलोमीटर मे विशेष बिजली की व्यवस्था होगी।

विशेष तरह के लाइटों से पूरे इलाके को जगमग किया जाएगा। जिससे इलाका सुंदर बनेगा। जगह-जगह बैठने के लिए कुर्सियां लगाई जाएगी। जहां लोग परिवार के साथ फुर्सत का समय नदी की धारा को देखते हुए बिता सकेगे। वहीं जगह-जगह पर युवाओं को कारोबार करने के लिए जगह भी अलॉट की जाएगी। जहां लोग रोजगार कर सकेंगे। एमएलसी ने बताया कि समस्तीपुर शहर में फुर्सत का समय बिताने के लिए वैसी कोई जगह विकसित नहीं है अगर इन जगहों को विकसित कर दिया जाता है तो परिवार के साथ लोग वहां पर समय भी बिता पाएंगे।

सांसद शांभवी ने क्या कुछ कहा :

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

2 घंटे ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

12 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

13 घंटे ago