Samastipur

आज से TRE-3 के चयनित शिक्षकों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शहर के तिरहुत अकादमी में…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : बीपीएससी टीआरई- 3 के चयनित शिक्षकों को जिला आवंटित कर दिया गया है। इसकी लिस्ट बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है, जहां जाकर उम्मीदवार लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। अब इन चयनित शिक्षकों के वेरिफिकेशन की प्रक्रिया 21 जनवरी से शुरू होगा और पांच फरवरी तक शहर के तिरहुत एकेडमी में चलेगा। शिक्षा विभाग की ओर से वेरिफिकेशन का नया शिड्यूल जारी होते ही जिला प्रशासन व जिला शिक्षा कार्यालय की ओर से भी नये शिड्यूल पर वेरिफिकेशन की तैयारी शुरु कर दी गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक वेरिफिकेशन सुबह नौ बजे से शुरू किया जाएगा। पहला स्लाॅट सुबह 9 से साढ़े दस, दूसरा साढ़े दस से 12, तीसरा, 12 से डेढ़, चौथा दोपहर दो से साढ़े तीन तथा पांचवां साढ़े तीन बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। किस शिक्षक का वेरिफिकेशन किस स्लॉट में किस समय होगी, इसकी पूरी जानकारी मुख्यालय से निर्धारित करते हुए संबंधित को एसएमएस के माध्यम से दी जाएगी।

मूल कोटि के शिक्षक (कक्षा 1-5) का वेरिफिकेशन 21 से 25 जुलाई तक, स्नातक कोटि के विषय शिक्षक (कक्षा 6-8) का वेरिफिकेशन 27 से 29 जनवरी तक, माध्यमिक शिक्षक (कक्षा 9-10) का वेरिफिकेशन 30 जनवरी- 1 फरवरी व उच्च माध्यमिक शिक्षक (कक्षा 11-12) का वेरिफिकेशन 4-5 फरवरी तक की जायेगी। डीपीओ स्थापना कुमार सत्यम ने बताया कि पदाधिकारियों की निगरानी में परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों द्वारा अपलोड किए गए प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया जाएगा।

इस कार्य में एक अभ्यर्थी के दस्तावेज़ के सत्यापन में लगभग 15 मिनट का समय लगने की संभावना है। इसके लिए आवंटित अभ्यर्थियों की संख्या के आधार पर जांच टीम का गठन किया गया है। अभ्यर्थियों के लगभग 23 प्रकार के दस्तावेजों की जांच की जाएगी। आयोग की वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर दस्तावेजों की सूची अपलोड कर दी गई है। सभी दस्तावेजों की फोटोकॉपी के साथ-साथ मूल कॉपी भी लानी होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

16 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

17 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

19 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

19 घंटे ago