Samastipur

समस्तीपुर: आर्मी कैंटीन के नाम पर फसल के लिये दवा की डील, फिर दुकानदार से कि 2 लाख 73 हजार 990 रुपए की फ्राॅडिंग

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने आर्मी कैंटीन के नाम पर कृषि दवा की खरीदारी करने का झांसा देकर एक दुकानदार से 2 लाख 73 हजार 990 रुपए की फ्रॉडिंग कर ली। इसको लेकर पीड़ित दुकानदार दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के नवादा वार्ड संख्या-12 निवासी विजय कुमार ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। उन्होंने बताया कि उन्हें एक मोबाइल नंबर से फोन आया जिसमें उधर से बोल रहे व्यक्ति ने बताया कि वह आर्मी कैंटीन से बोल रहा है और कृषि संबंधी कुछ दवा खरीदनी है।

उसने 50 एकड़ की फसल के लिए दवा खरीदने की बात कही। जीएसटी नंबर पूछने पर उसने कहा कि उसके लोकेशन पर 200 किलो ग्राम दवा भेज दो, बिल बनाकर उसे दे दिया जाएगा और उसी में जीएसटी नंबर वगैरह रहेगा। उसके बताए लोकेशन पर जब दवा देने वाली गाड़ी पहुंची तो उसने रजिस्ट्रेशन शुल्क के नाम पर रुपए जमा कराने को कहा और नहीं जमा करने पर आर्मी में कम्प्लेन हो जाने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने डर से उसके अकाउंट में रुपए जमा कर दिया। इसके बाद उक्त शक्स द्वारा फोन नहीं उठाने पर ठगी का एहसास हुआ।

Avinash Roy

Recent Posts

चकनूर गोलीकांड में जख्मी युवक के दोनों दोस्त हुए फरार, गतिविधि संदिग्ध, दोनों पर पहले से भी दर्ज है अलग-अलग FIR

एक दोस्त चार्जशीटेड तो एक था वांटेड, गोली चलने वाले घटनास्थल को लेकर भी अब…

1 घंटा ago

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

12 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

13 घंटे ago

पटना में 25 करोड़ की ड्रग्स का खुलासा, बिहार पुलिस का सिपाही निकला करोड़ों के स्मैक गिरोह का सप्लायर

पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…

13 घंटे ago

BPSC TRE-4 का विज्ञापन 3 दिन में नहीं जारी हुआ तो फिर होगा आंदोलन, दिलीप कुमार का ऐलान

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…

15 घंटे ago

नोटरी शुल्क को लेकर समस्तीपुर सदर SDO ने की समीक्षा बैठक, पारदर्शिता पर दिया जोर

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…

20 घंटे ago