Samastipur

समस्तीपुर में 13 जनवरी को होने वाले CM नीतीश के प्रगति यात्रा को लेकर DM ने तैयारियों से संबंधित की समीक्षा बैठक 

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में 13 जनवरी को होने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रगति यात्रा को लेकर गुरुवार को जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में तैयारियों की समीक्षा बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा हर घर नल का जल योजना अंतर्गत लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण संगठन एवं शहरी क्षेत्र में नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य एवं मरम्मत अनुरक्षण से संबंधित समीक्षा बैठक की गई। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना, हर खेत सिंचाई का पानी योजना अंतर्गत लघु जल संसाधन विभाग,

विद्युत विभाग अंतर्गत कृषि फीडर के निर्धारित लक्ष्य एवं उनके विरुद्ध उपलब्धि, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, शिक्षा विभाग अंतर्गत उच्चतर शिक्षा हेतु महिलाओं को प्रोत्साहन, मुख्यमंत्री महिला प्रोत्साहन योजना इंटरमीडिएट एवं स्नातक, स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत टेली मेडिसिन के माध्यम से चिकित्सा व्यवस्था तथा पशु चिकित्सा सेवाओं की डोर स्टेप डिलीवरी, पंचायत सरकार भवन अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध उपलब्धि, हर पंचायत में 10+2 विद्यालय की समीक्षा,

प्रत्येक ग्राम पंचायत/ नगर पंचायत में खेल को बढ़ावा देने हेतु क्लब के गठन से संबंधित समीक्षा, मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना अंतर्गत कुल बसावट के विरुद्ध निर्माणधीन सड़कों की समीक्षा, मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य एवं स्वीकृत पुलों की समीक्षा, जीविका अंतर्गत समूह के गठन का लक्ष्य एवं उसके विरुद्ध उपलब्धि की समीक्षा, जल जीवन हरियाली अंतर्गत सार्वजनिक जल अवसंरचनाओं के जीर्णोद्धार इत्यादि से संबंधित समीक्षा बैठक की गई तथा सभी सम्बंधित पदाधिकारियों को दिए गए लक्ष्य को पूर्ण करने हेतु निर्देश दिया गया। बैठक में अपर समाहर्ता अजय कुमार तिवारी, नगर आयुक्त केडी प्रोज्ज्वल, जिला पंचायत राज पदाधिकारी विष्णुदेव मंडल, सिविल सर्जन एसके चौधरी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रजनीश राय सहित सभी सम्बंधित विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

3 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

3 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

3 घंटे ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

12 घंटे ago