समस्तीपुर: समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर स्थित एसबीआइ की मुख्य शाखा के समीप मंगलवार को पुलिस की वर्दी में आए बदमाशों ने एक महिला उपभोक्ता को झांसा देकर कार से अगवा कर लिया. रास्ते में उसके ढाई लाख रुपये लूट लिया. महिला को लावारिस अवस्था में सड़क किनारे छोड़ दिया.
अपहर्ताओं के चंगुल से मुक्त होने के बाद पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी. पीडिता की पहचान मुफस्सिल थानाक्षेत्र के रामनाथपुर छतौना निवासी स्व राजकुमार ठाकुर की पत्नी अंजना देवी (65) के रूप में की गई है.
जानकारी के अनुसार अंजना देवी घर से बैंक जाने के लिए बाजार की ओर निकली. परिजनों ने बताया कि दोपहर 12 बजे अंजना जितवारपुर लक्खी चौक स्थित बैंक आफ इंडिया से दो लाख 50 हजार रुपये निकासी की. रुपये जमा करने के लिए काशीपुर स्थित एसबीआइ मेन ब्रांच पहुंची. बैंक के अंदर करीब डेढ़ बजे काउंटर पर फार्म भर रही थी. इस दौरान पुलिस की वर्दी में एक व्यक्ति उसके पास आया. कहा,बाहर सर बुला रहे हैं. पीड़ित महिला झांसे में आकर उसके साथ निकल गयी. बैंक के सामने सड़क पर उजले रंग की स्विफ्ट कार थी. उसमें पहले एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी में बैठा था. तीन सादे लिबास में थे. कार पर कुल पांच व्यक्ति थे.
पूछताछ के बहाने कार में बैठाया
महिला को पूछताछ की बात कहकर जबरन कार के अंदर बैठा लिया. बदमाश उसे अगवा कर एनएच 28 के रास्ते मुजफ्फरपुर सीमा क्षेत्र के अंदर ले गए. रास्ते में बदमाशों ने महिला से ढाई लाख रुपये लूट लिया. लावारिस अवस्था में फोरलेन सड़क किनारे छोड़ दिया. इसके बाद भाग निकले. स्थानीय लोगों की मदद से पीड़िता ने परिजनों को तत्काल घटना की जानकारी दी. परिजनों ने बताया कि स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी गई है. इधर नगर थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया की मामले की जांच की जा रही है.
पीड़ित महिला के बेटे ने क्या कहा:
बिहार में राशन कार्डधारियों के लिए राशन लेना पहले से मुश्किल हो सकता है. राज्य…
बिहार के गोपालगंज के एक युवक ने प्रेमिका के साथ फरार होने के बाद अपहरण…
बिहार के पूर्णिया कोर्ट से पंजाब के अमृतसर के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत…
समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार…
बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…