समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल अंतर्गत कपरपुरा-कांटी-पिपराहन रेलखंड के दोहरीकरण कार्य के मद्देनजर 22 से 29 जनवरी तक प्रीएनआई/एनआई कार्य के फलस्वरूप रेलखंड पर चलने वाली ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है।
63311 मुजफ्फरपुर-रक्सौल पैसेंजर 22 से 29 जनवरी तक, 63312 रक्सौल-मुजफ्फरपुर पैसेंजर, 63342 नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर पैसेंजर 27 से 29 जनवरी तक 63309 मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज पैसेंजर 27 से 29 जनवरी तक, 63314 मुजफ्फरपुर-रक्सौल पैसेंजर, 63341 मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज पैसेंजर तक, 63338 नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर पैसेंजर, 63313 मुजफ्फरपुर-रक्सौल पैसेंजर 22 से 29 जनवरी तक रद्द रहेगी 15215 मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज एक्सप्रेस 29 जनवरी को, 15216 नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 29 जनवरी को रद्द रहेगी.
बरौनी से 27 से 29 जनवरी तक खुलने वाली 19038 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस अवध एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-रक्सौल-सिकटा- नरकटियागंज के रास्ते चलेगी, मुजफ्फरपुर से 27 से 29 जनवरी तक खुलने वाली 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्त क्रांति एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-रक्सौल-सगौली-नरकटियागंज के रास्ते चलेगी.आनंद विहार से 27 से 29 जनवरी तक खुलने वाली 12558 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर सप्त क्रांति एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग नरकटियागंज- सगौली-रक्सौल-सीतामढ़ी के रास्ते चलेगी. रक्सौल से 27 जनवरी को खुलने वाली 13022 रक्सौल-हावड़ा मिथिला एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रक्सौल-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलेगी.
भागलपुर से 27 जनवरी को खुलने वाली 09452 भागलपुर-गांधीधाम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-रक्सौल-सिकटा-नरकटियागंज के रास्ते चलेगी. लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 27 जनवरी को खुलने वाली 15268 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-रक्सौल के रास्ते चलेगी.कटिहार से 27 जनवरी को खुलने वाली 15705 कटिहार-दिल्ली चंपारण हमसफर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-रक्सौल-सिकटा-नरकटियागंज के रास्ते चलेगी. मुजफ्फरपुर से खुलने वाली 15001 मुजफ्फरपुर-देहरादून एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-रक्सौल-सिकटा-नरकटियागंज के रास्ते चलेगी.
मुजफ्फरपुर से 27 जनवरी को खुलने वाली 19270 मुजफ्फरपुर-पोरबंदर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-रक्सौल-सिकटा-नरकटियागंज के रास्ते चलेगी. बांद्रा टर्मिनस से को खुलने वाली 19037 बांद्रा टर्मिनस-मुजफ्फरपुर अवध एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग नरकटियागंज-सिकटा- रक्सौल-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलेगी.दिल्ली से 28 जनवरी को खुलने वाली 15706 दिल्ली-कटिहार चंपारण हमसफर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग नरकटियागंज-सिकटा-रक्सौल-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलेगी.
रक्सौल से 22 से 26 जनवरी तक खुलने वाली 63314 रक्सौल-मुजफ्फरपुर मेमू का आंशिक समापन मेहसी में किया जाएगा. पाटलिपुत्र से 28 जनवरी को खुलने वाली 15555 पाटलिपुत्र-बापूधाम मोतिहारी एक्सप्रेस का आंशिक समापन मुजफ्फरपुर में किया जाएगा. मुजफ्फरपुर से 22 से 26 जनवरी तक खुलने वाली 63341 मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज मेमू मुजफ्फरपुर के बदले मेहसी से नरकटियागंज के लिए प्रस्थान करेगी.बगहा से 29 जनवरी को खुलने वाली 15202 बगहा-पाटलिपुत्र बगहा के बदले मुजफ्फरपुर से पाटलिपुत्र के लिए प्रस्थान करेगी.बापूधाम मोतिहारी से 29 जनवरी को खुलने वाली 15556 बापूधाम मोतिहारी-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस बापूधाम मोतिहारी के बदले मुजफ्फरपुर से पाटलिपुत्र के लिए प्रस्थान करेगी.
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…
समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…
समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…
समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…
समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…
समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…