Samastipur

लक्ष्य पुरस्कार के चयन के लिए राज्य स्तरीय टीम ने समस्तीपुर सदर अस्पताल का किया मूल्यांकन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : सदर अस्पताल के लेबर रूम और मातृ ऑपरेशन थिएटर में लक्ष्य (लेवर रूम एंड आॅपरेशन थिएटर क्वालिटी इम्प्रूवमेंट इनिशिएटिव) राष्ट्रीय मूल्यांकन किया गया। इस मूल्यांकन के लिए बाहर से आयी टीम में विशेषज्ञ डॉ. सुप्रिया चौधरी और डॉ. सिद्धि घाटवाल ने अस्पताल का निरीक्षण किया। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. संजय कुमार चौधरी, उपाधीक्षक डॉ. गिरीश कुमार और अस्पताल प्रबंधक बिश्वजीत रमणंद के नेतृत्व में लेबर रूम और ऑपरेशन थिएटर की टीम ने बेहतरीन टीम वर्क दिखाया गया, जिससे मूल्यांकन सफल रहा।

इस दौरान परिमल फाउन्डेशन की टीम ने भी इस प्रक्रिया में पूरा सहयोग दिया। गौरतलब हो कि समस्तीपुर जिला अस्पताल को 2021 में लक्ष्य प्रमाणन प्राप्त हुआ था। यह मूल्यांकन अस्पताल की सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए किया गया। लक्ष्य प्रमाणन से अस्पताल में सुरक्षित प्रसव सेवाएँ सुनिश्चित होती हैं, संक्रमण की संभावना कम होती है और माँ एवं नवजात शिशु की देखभाल के स्तर में सुधार होता है। मौके पर डाॅ. अदिति, डॉ. प्रेरणा, डॉ. आरपी मंडल, डॉ. नागमणि, डॉ. सैयद मेराज इमाम, डॉ. ज्ञानेन्द्र, पिरामल टीम से डॉ प्रशांत, अनुराग, श्रेयश गुप्ता, प्रिया अग्रवाल, कुंजिका शरण, रेणुका त्रिवेदी आदि लोग मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्वास्थ्य संस्थानों का होगा प्रशासनिक पुनर्गठन, प्रखंड स्तर पर बढ़ेंगे अधिकार

समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…

7 घंटे ago

समस्तीपुर के चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह भाजपा में शामिल, समर्थकों के साथ ली सदस्यता

समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

15 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

21 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

22 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

23 घंटे ago