समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए जितवारपुर कन्हैया चौक के पास एक बाइक में झोले में रखा हुआ विदेशी शराब बरामद किया है। हालांकि इस दौरान बाइक सवार बदमाश, पुलिस को देखकर वहां से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया। बताया गया है कि 375 एमएल मात्रा का 44 बोतल ऑफिसर चॉइस नामक व्हिस्की और 750 एमएल मात्रा का 11 बोतल ओल्ड मोंक नामक रम पुलिस ने जब्त किया है।
इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह का बताना है कि पुलिस ने जितवारपुर निजामत के ही वार्ड संख्या-16 निवासी स्व. रामचंद्र पासवान के पुत्र अशोक पासवान के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है। फरार कारोबारी के गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची को रात में…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…