समस्तीपुर :- बॉयलर विस्फोट मामले का सीपीआई (एम) एवं सीआईटीयू के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को जायजा लिया। इस दौरान सीआईटीयू के जिला सचिव मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि फैक्ट्री संचालन में पूरी तरह से नियमों का उल्लंघन किया गया है। इसी का नतीजा है कि अब तक चार मजदूर मौत के गाल में समा गये। वहीं अन्य इलाजरत है। मालिकों के बदलते रहने के बावजूद फैक्ट्री का आधुनिकीकरण नहीं किया गया। पुराने जर्जर भवन में चल रही फैक्ट्री किसी भी तरह से औद्योगिक मानक के अनुरूप नहीं है।
प्रतिनिधिमंडल ने फैक्ट्री मालिक और प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने व मृतकों केपरिवार को 50-50 लाख और घायल मजदूरों को 10-10 लाख रुपए का मुआवजा देने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल में सीपीआई (एम) के जिला सचिव रामाश्रय महतो, राज्य कमिटी सदस्य शाह जफर इमाम, जिला कमिटी सदस्य लाला प्रसाद, सीआईटीयू के जिला अध्यक्ष रघुनाथ राय एवं जिला कमिटी सदस्य मनोज कुमार मुनचुन शामिल थे।
बिहार में राशन कार्डधारियों के लिए राशन लेना पहले से मुश्किल हो सकता है. राज्य…
बिहार के गोपालगंज के एक युवक ने प्रेमिका के साथ फरार होने के बाद अपहरण…
बिहार के पूर्णिया कोर्ट से पंजाब के अमृतसर के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत…
समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार…
बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…