Samastipur

गाड़ी निकालने से पहले सभी पेपर कर लें दुरुस्त, अब ट्रैफिक पुलिस को भी मिला कागजात जांच करने का पावर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए परिवहन विभाग ने महत्पूर्ण फैसला लिया गया है। अब ट्रैफिक पुलिस भी गाड़ियों के पेपर की जांच कर सकेंगे। ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को वाहनों के सभी तरह के दस्तावेज के साथ इनके परमिट की जांच का अधिकार मिल गया है। अब बगैर वैध कागजात के गाड़ियों का परिचालन मुश्किल होगा। ट्रैफिक पुलिस की जांच में पकड़े जाने पर कार्रवाई भी की जाएगी।

खासतौर से परमिट की जांच का अधिकारी मिलने का सबसे ज्यादा फायदा शहरों में चलने वाले यात्रियों को ढोने वाले वाहन ऑटो और हाईवे पर यात्रियों को ढोने वाले बस समेत अन्य बड़े वाहनों की जांच कर समुचित कार्रवाई करने में होगा। पहले ट्रैफिक पुलिस के पास यह अधिकार नही था। गाड़ी मालिक और ड्राइवर इसका गलत फायदा उठाते थे और फेल परमिट पर गाड़ी चलाने से नहीं डरते थे। राज्य सरकार के स्तर से ट्रैफिक पुलिस को यह विशेष अधिकार सौंपने से संबंधित आदेश जारी कर दिया गया है।

अब से पहले तक सिर्फ परिवहन विभाग के अधिकारियों के पास वाहनों की परमिट समेत अन्य कागजात जांचने का अधिकार था। बिना परमिट वाले वाहनों पर कार्रवाई करने का अधिकार भी एमवीआई (मोटर यान निरीक्षक) समेत अन्य पदाधिकारियों के पास ही हुआ करता था।

● परमिट की जांच करने पर वाहन और चालकों के खिलाफ हो सकेगी कार्रवाई

● पहले सिर्फ परिवहन विभाग के पास था कार्रवाई करने का अधिकार

● यातायात पुलिस को विशेष अधिकार सौंपने से संबंधित आदेश किया गया जारी

Avinash Roy

Recent Posts

BREAKING : मुसरीघरारी में NH-28 पर पिस्टल के बल पर फाइनेंस कर्मी से लूट, तीन की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-28 पर फतेहपुर जामुन के समीप मंगलवार की देर…

3 घंटे ago

छात्रा ह’त्याकांड के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर समस्तीपुर पुलिस ने पोस्टर किया जारी, सूचना देने पर ईनाम की घोषणा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार की सुबह…

3 घंटे ago

वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल के सफाई कर्मियों की हड़ताल, घंटों ठप रही सफाई व्यवस्था

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…

5 घंटे ago

अगलगी की घटना में चार भाइयों का संयुक्त घर राख, हजारों की संपत्ति स्वाहा, अग्निशमन विभाग की टीम ने पाया काबू

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…

5 घंटे ago

सहयोग शिविर में डीएम-एसपी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, प्रमाण-पत्र व जॉब कार्ड बांटे

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में…

5 घंटे ago

जितवारपुर ने एसओएस फुटबॉल क्लब को 3-0 से हराया, ‘द उम्मीद कप’ के फाइनल में बनाई जगह

समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…

5 घंटे ago