Samastipur

कोर्ट के आदेश पर समस्तीपुर महिला थाना में वारिसनगर थानाध्यक्ष पर मारपीट व छेड़छाड की FIR दर्ज

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- वारिसनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी के बयान पर महिला थाना में वारिसनगर थानाध्यक्ष निरंजन कुमार पर मारपीट व छेड़छाड की प्राथमिकी दर्ज की गयी है। बयान में पीड़िता ने कहा है कि बीते 14 मार्च को थानाध्यक्ष एक हत्याकांड की जांच में पूछताछ के लिए नशे की हालत में उनके घर में घुस गए और उसके साथ छेड़छाड़ की।

विरोध करने पर उसके भाई के साथ मारपीट की। मिली जानकारी के अनुसार, इस मामले में पीड़िता ने न्यायालय में थानाध्यक्ष के विरुद्ध परिवाद दायर किया था। जिसकी सुनवाई के बाद न्यायालय ने महिला थाना को प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया था। जिसके आलोक में महिला थाना में पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी।

Avinash Roy

Recent Posts

बलिदान दिवस पर ग्रामीण रक्तदान संघ द्वारा 407 यूनिट रक्त संग्रह, DM ने शिविर का किया उद्घाटन

समस्तीपुर : बलिदान दिवस के अवसर पर ग्रामीण रक्तदान संघ के तत्वावधान में संत कबीर…

13 मिनट ago

सनातन रक्तदान समूह द्वारा शहीदों की याद में लगाया गया रक्तदान शिविर, 441 यूनिट रक्त संग्रह

समस्तीपुर : देश के वीर सपूत शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद एवं राजगुरु के पावन…

27 मिनट ago

बिहार में इंटर रिजल्ट से निराश छात्रा ने की आ’त्म’ह’त्या, सेकेंड डिवीजन आने से तनाव में थी

बिहार के मुजफ्फरपुर दर्दनाक वाक्या हुआ है. जिले के सरैया थाना क्षेत्र में इंटरमीडिएट परीक्षा…

1 घंटा ago

क्या फिर एक होंगे चाचा-भतीजा? पशुपति पारस के पैर छूकर चिराग पासवान ने लिया आशीर्वाद

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।…

4 घंटे ago

बिहार में धनकुबेर डिप्टी कमिश्नर के ठिकानों पर रेड, आय से अधिक दौलत को खंगाल रही SVU

बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों पर लगातार निगरानी विभाग शिकंजा कस रहा है. इस बीच एक…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : पुलिस व ग्रामीणों की पहल पर प्रेमी जोड़े की मंदिर में हुई शादी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : हथौड़ी थाना के बल्लीपुर गांव में सोशल मीडिया से शुरू हुई एक प्रेम…

9 घंटे ago