Samastipur

वारिसनगर में सीएम नीतीश के संभावित यात्रा को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन की बढ़ी हलचल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/वारिसनगर :- मुख्य्मंत्री नीतीश कुमार अपनी संंभावित जनसंवाद यात्रा के तहत वारिसनगर में भी आ सकते हैं। समस्तीपुर जिला प्रशासन के अधिकारियों की टीम ने प्रखंड के शेखोपुर पंचायत का निरीक्षण करने के बाद सीएम की यात्रा होने की संभावना जतायी जाने लगी है। मिली जानकारी के अनुसार, 30 दिसम्बर को जनसंवाद यात्रा के तहत मुख्यमंत्री के समस्तीपुर जिले में आने की संभावना है। रविवार को अधिकारियों की टीम ने कल्याणपुर प्रखंड का दौरा कर कार्यक्रम के लिए संभावित स्थल का निरीक्षण किया था।

वहीं सोमवार को वारिसनगर में शेखोपुर के वार्ड संख्या-3 में स्थल निरीक्षण किया। जिला प्रशासन की टीम में प्रभारी डीएम व अपर समाहर्ता अजय तिवारी के अलावा डीडीसी संदीप शेखर प्रियदर्शी के अलावा अन्य अधिकारी शामिल थे। उनके साथ बीडीओ अजमल परवेज व प्रखंड के अन्य अधिकारी भी थे।

मिली जानकारी के अनुसार, अधिकारियों की टीम ने शेखोपुर के वार्ड संख्या-3 में लोगों से मुलाकात कर समस्याओं की भी जानकारी ली। वहीं शिव मंदिर के सामने स्थित तालाब में नवनिर्मित सीढ़ी घाट का भी जायजा लिया। इसी जगह स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन का शिलान्यास होने की भी संभावना है। अधिकारियों के निरीक्षण के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि सीएम से तालाब के नवनिर्मित सीढी घाट का उद्घाटन कराने के साथ उप स्वास्थ्य केन्द्र के भवन का भी निर्माण कराया जा सकता है। इसके लिए अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से तालाब के पास रखे गये सामान को हटवाने व साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

फर्जीवाड़े की आरोपी शिक्षिका पर महीनों बाद भी कारवाई ठप, DEO द्वारा निलंबन का आदेश जारी किए जाने के बावजूद फाइलों में उलझा मामला

समस्तीपुर/विभूतिपुर : प्रशिक्षण में फर्जीवाड़े की आरोपी प्राथमिक उर्दू विद्यालय आलमपुर की शिक्षिका हेना परवीन…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के इस राम जानकी मंदिर से 100 वर्ष पुरानी बेशकीमती मूर्तियों की हुई चोरी, चोरी हुए मूर्ति की कीमत करीब 1 करोड़ रुपए आंकी गयी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के देवधा गांव स्थित राम जानकी मंदिर…

6 घंटे ago

बहुमत है तो हल्के में ना लें, नीतीश कुमार ने एनडीए विधायकों को दी क्या नसीहत?

बिहार विधान मंडल का बजट सत्र शुरू होने के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने…

6 घंटे ago

तेज प्रताप बोले- सरकारी आवास में पंखा-एसी अपने पैसे से लगवाया, मंत्री की बुद्धि फेल कर गई

बिहार के पूर्व मंत्री एवं जनशक्ति जनता दल (JJD) के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने…

6 घंटे ago

मंच, माइक, माला; बीवी-बेटा के बाद उपेंद्र कुशवाहा की बहू साक्षी मिश्रा भी तैयार?

बिहार विधानसभा चुनाव तक परिवार को राजनीति से दूर रखने वाले समाजवादी नेता और राष्ट्रीय…

7 घंटे ago

शहर के कोरबद्दा में हुए चोरी मामले में चोरी का तार खरीदने वाले दुकानदार को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरबद्दा लगुनियां सुर्यकंठ वार्ड संख्या-37 में…

8 घंटे ago