Samastipur

विद्यापतिनगर में चैम्पियंस लीग सीजन-11 क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ उद्घाटन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पदमाकर सिंह लाला] :- प्रखंड अंतर्गत हरपुर बोचहा रेलवे मैदान में शुक्रवार से आयोजित चैम्पियंस लीग सीजन-11 क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच बछवाड़ा व महनार के बीच खेला गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन प्रमुख कृष्णा देवी, मुखिया प्रेमशंकर सिंह, पैक्स अध्यक्ष व समाजसेवी कुणाल कुमार आदि ने फीता काट कर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

उद्घाटन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रमुख कृष्णा देवी ने कहा कि विभिन्नता में एकता की मिशाल सही मायनों में खेल का मैदान में ही दिखता हैं। जहां एक साथ कई सामाजिक कुरीतियों का अतिक्रमण होता है। खेल मैदान और उसके खिलाड़ी धर्मनिरपेक्षता के सबसे बड़े उदाहरण हैं। पैक्स अध्यक्ष कुणाल कुमार ने कहा कि धर्म, रंग, जाति सभी के विभेद से ऊपर उठकर जो आगे बढ़ते हैं वो सिर्फ एक खिलाड़ी होते हैं और सामाजिकता का इससे बड़ा उदाहरण शायद नहीं हो सकता। खिलाड़ी का अपना सौंदर्य शास्त्र होता है। एक मजबूत व्यक्तित्व निर्माण में खेल का महत्व इसीलिए भी बढ़ जाता है।

मुखिया प्रेम शंकर सिंह ने कहा कि खेल प्रतियोगिता से जहां खेल भावना का विकास होता है। वहीं ग्रामीण प्रतिभाओं को राज्य तथा देश स्तर पर अपना जौहर दिखाने का अवसर भी मिलता है। मौके पर अतिथियों ने चैंपियंस लीग टूर्नामेंट के एक दशक पूरे होने पर आयोजन कमिटी को साधुवाद दिया। मौके पर पंचायत समिति सदस्य मो. नसीम, सामाजिक कार्यकर्ता संजीव कुमार सिंह , रंजन सिंह, मनोरंजन, अनिकेत सिंह आदि उपस्थित रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

7 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

8 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

8 घंटे ago

भरण-पोषण के 20 मामलों का मौके पर निपटारा, 10 में अगली तिथि का नोटिस

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…

8 घंटे ago