Samastipur

समस्तीपुर में शिक्षिका को साइबर बदमाशों ने किया डिजिटल एरेस्ट, डरा-धमका कर 30 हजार रुपये भी उड़ाये

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/उजियारपुर :- समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के मालती पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय वेदौलिया में कार्यरत शिक्षिका भगवानपुर देसुआ निवासी कुमारी मीरा से साइबर अपराधी ने डिजिटल एरेस्ट कर 30 हजार रुपये चंपत किया। इस संबंध में शिक्षिका ने साइबर थाना समस्तीपुर में घटना की शिकायत दर्ज कराई है। वहीं इस संबंध में बताया गया कि 9 नवंबर की शाम करीब पांच बजे शिक्षिका के फेसबुक मैसेज पर एजेंट बनकर आकाश वर्मा ने बात किया।

उसने कतर में नौकरी कर रहे शिक्षिका की बहन का पुत्र पंकज कुमार के आईडी से मैसेज करके बताया कि पंकज फंस गया है। उसको मुक्त करवाने के लिए 60 हजार रुपये भेजिए। जब शिक्षिका ने रुपये भेजने से इंकार किया तो उसने जेल भेजने और केस में 10 वर्ष कैद की सजा होने की बात बताया। जिस पर वह डर कर पहले 10 हजार फिर 19 हजार और 1 हजार रुपये उसके बताये बैंक खाता में भेज दिया। इसके करीब एक घंटे बाद जब उन्होंने यह बाबत अपने पुत्र को बताया तो ठगे जाने का पता चला। इसके बाद साइबर क्राइम विभाग में ऑनलाइन केस किया।

Avinash Roy

Recent Posts

दरभंगा एयरपोर्ट से उड़ानों पर बार-बार लग रहा Break, कोलकाता और मुंबई की फ्लाइट शेड्यूल से बाहर

हैदराबाद से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई537 निर्धारित समय 2:05 से 18 मिनट विलंब…

3 घंटे ago

25 मार्च तक काम पर नहीं लौटे CO तो एक्शन के लिए रहें तैयार, विजय सिन्हा ने कर ली बड़ी तैयारी

बिहार में हड़ताल पर गए राजस्व अधिकारियों को सरकार ने सख्त चेतावनी दी है. उपमुख्यमंत्री…

3 घंटे ago

बलिदान दिवस पर ग्रामीण रक्तदान संघ द्वारा 407 यूनिट रक्त संग्रह, DM ने शिविर का किया उद्घाटन

समस्तीपुर : बलिदान दिवस के अवसर पर ग्रामीण रक्तदान संघ के तत्वावधान में संत कबीर…

5 घंटे ago

सनातन रक्तदान समूह द्वारा शहीदों की याद में लगाया गया रक्तदान शिविर, 441 यूनिट रक्त संग्रह

समस्तीपुर : देश के वीर सपूत शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद एवं राजगुरु के पावन…

5 घंटे ago

बिहार में इंटर रिजल्ट से निराश छात्रा ने की आ’त्म’ह’त्या, सेकेंड डिवीजन आने से तनाव में थी

बिहार के मुजफ्फरपुर दर्दनाक वाक्या हुआ है. जिले के सरैया थाना क्षेत्र में इंटरमीडिएट परीक्षा…

6 घंटे ago

क्या फिर एक होंगे चाचा-भतीजा? पशुपति पारस के पैर छूकर चिराग पासवान ने लिया आशीर्वाद

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।…

9 घंटे ago