Samastipur

हसौली कोठी हाई स्कूल से कंप्यूटर चोरी मामले में चार गिरफ्तार, लैपटॉप व माॅनिटर समेत अन्य सामान बरामद

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हसौली कोठी हाई स्कूल में सरकार द्वारा संचालित स्मार्ट क्लास रूम से कंप्यूटर आदि चोरी के मामले में पुलिस ने दो युवकों व दो किशोरों को पकड़ा है। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के ही मालती गांव के श्रीराम महतो के पुत्र संतोष कुमार सिंह और राम विनोद सिंह के पुत्र सहदेव कुमार हैं। इसके अलावा दो किशोर शामिल है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से सीपीयू, डीवीडी, लैपटॉप, मोबाइल समेत स्मार्ट क्लास में प्रयुक्त होने वाले कई उपस्कर बरामद किए गए हैं।

मामले को लेकर दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर इस मामले में उजियारपुर के विक्की और सोनू कुमार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के आधार पर इस मामले में संतोष और सहदेव को पकड़ा गया तो चोरी का सारा सामान आदि बरामद की गई। सहदेव और संतोष को जेल भेज दिया गया है। जबकि दोनों किशोर को बाल सुधार गृह भेजा जा रहा है।

बता दें कि चोरों ने 5 दिसंबर की रात क्लास रूम का गेट तोड़कर स्मार्ट क्लास में प्रयोग होने वाले कंप्यूटर लैपटॉप मॉनिटर समेत कई उपस्करों की चोरी कर ली थी। चोरी की इस घटना के बाद उजियारपुर थाना में स्कूल प्रशासन ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। साथ ही एसपी के आदेश पर एसआईटी का भी गठन किया गया था।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में STF ने संदिग्ध XUV-700 व उसके चालक को हिरासत में लिया; चेन, मोबाइल और रुपये छीनने वाले गिरोह से होने की आशंका

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मुसरीघरारी चौराहे पर मंगलवार को समस्तीपुर…

2 घंटे ago

जमुई छेड़खानी कांड के 2 आरोपियों का एनकाउंटर, गोली लगने से नंदन घायल; हरेराम का टूटा पैर

बिहार के जमुई जिले में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन…

8 घंटे ago

बिहार की 8 विधान परिषद सीटों का चुनाव कार्यक्रम जारी, 23 अक्टूबर को वोटिंग

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव का कार्यक्रम जारी हो…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : परीक्षा देने स्कूल पहुंची 11वीं की छात्रा 5 मिनट की छुट्टी लेकर हुई गायब

समस्तीपुर/पूसा : पीएमश्री किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मोरसंड की 11वीं की एक छात्रा सोमवार को…

11 घंटे ago

20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रहेगी रद्द, कुछ का परिचालन परिवर्तित मार्ग से

समस्तीपुर : नए राजेंद्र रेल पुल को मुख्य रेल नेटवर्क से जोड़ने एवं राजेंद्र पुल,…

12 घंटे ago

पीएम सूर्य घर योजना में लापरवाही पर समस्तीपुर जिला प्रशासन की सख्ती, बैंक व अभियंताओं पर कार्रवाई की रिपोर्ट

समस्तीपुर : पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लक्ष्य को समय पर पूरा करने…

13 घंटे ago