Samastipur

पत्नी दबाव में रखना चाहती थी, ससुराल वालों ने खूब तंग किया; अतुल सुभाष की मौ’त के बाद गांव में रहने वाले भाई ने लगाए कई आरोप

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के पूसा रोड बाजार के रहने वाले एआई इंजीनियर अतुल सुभाष ने कर्नाटक के बेंगलुरु में आत्महत्या कर ली। अतुल ने सुसाइड करने से पहले एक वीडियो जारी किया था। इस वीडियो के जरिए उन्होंने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष के लोगों पर उन्हें प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। इस वीडियो में इंजीनियर अतुल ने ससुराल पक्ष के लोगों पर कार्रवाई की मांग भी की थी। अब अतुल की मौत के बाद कई नई जानकारियां भी सामने आ रही हैं।

समस्तीपुर में अतुल के चचेरे भाई बजरंग अग्रवाल ने बताया कि शादी के एक साल बाद ही अतुल सुभाष को उनकी पत्नी अपने दवाब में रखने के प्रयास में जुट गई थी। लेकिन अतुल पत्नी के दवाब नहीं आए। इसके बाद उनकी पत्नी और ससुराल वालों ने उन्हें प्रताड़ित करने का सिलसिला शुरू कर दिया था। चचेरे भाई बजरंग अग्रवाल ने बताया कि जिस तरह से ससुराल वालों ने प्रताड़ित किया उससे अतुल मानसिक रूप से हमेशा परेशान रहते थे। उन्होंने बताया कि 2019 में शादी डॉट कॉम के माध्यम से अतुल व निकिता सिंघानिया की शादी हुई थी।

निकिता यूपी के जौनपुर की रहने वाली है। एक साल बाद ही पत्नी ने अतुल को अपने दवाब में लेने की कोशिश शुरू कर दी थी। वह खुद भी काम करती थी। बजरंग के मुताबिक, अतुल की पत्नी चाहती थी कि अतुल परिवार से अलग होकर उसके कहे अनुसार ही चले। लेकिन वह उनके दवाब में नहीं आए। तब पत्नी, सास, ससुर, साले व अन्य ने साजिश रच कर उन्हें प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

एक साल में उन्हें 40 बार कोर्ट का चक्कर लगवाया गया। अतुल के परिजनों का का कहना था कि कोर्ट के पेशकार ने अतुल को कुछ ले-देकर मामले को निपटाने को कहा। पेशकार ने जज को पैसे देने की भी बात कही थी। चचेरे भाई ने न्यायिक व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि हमेशा लड़का या पुरुष ही गलत नहीं होता है। इस बात को कोर्ट को भी समझना चाहिए था। इस बात को कोर्ट समझता तो आज ऐसी नौबत नहीं आती।

लोगो में है अतुल की मौत का गहरा शोक :

अतुल के पिता की पूसा बाजार में सुमन श्रृंगार स्टोर नाम से दुकान है। अतुल दो भाई थे। छोटा भाई दिल्ली में मोदी अकाउंट्स में काम करता है। अतुल ने प्रारंभिक शिक्षा पूसा में ही ग्रहण की। वहीं उच्च शिक्षा दिल्ली में पूरी की। उनका पूसा के लोगों से भी गहरा लगाव था। जिससे उनके सुसाइड की खबर सुनते ही सभी सन्न रह गए। उनकी मौत की खबर से पूसा बाजार के दुकानदार भी काफी मर्माहत थे। सभी का कहना था कि अतुल सीधे-सादे इंसान थे। वह सभी की इज्जत करना जानते थे। लोगों का कहना था कि अतुल की पत्नी भी बेंगलुरु में ही रहती थी, लेकिन प्रताड़ित करने के लिए जौनपुर में केस कर रखा था। जहां जल्दी-जल्दी मुकदमे की तारीख पर उन्हें बुलया जाता था।

माता-पिता का बयान :

ग्रामीण का बयान :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिले के प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा की काॅपियों की जांच आज से शुरू

समस्तीपुर : जिले में प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा…

3 घंटे ago

समस्तीपुर की रहने वाली डॉक्टर ने वाराणसी में लिया इंसुलिन का ओवरडोज, खुद को 100 अधिक इंजेक्शन लगाए, डिप्रेशन में जान देने की कोशिश

समस्तीपुर : बनारस के काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्सा‎विज्ञान संस्थान (आईएमएस) में सर्जरी‎ विभाग की…

4 घंटे ago

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट में कई विसंगतियां, आवश्यक सुधार नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन — ABVP

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…

14 घंटे ago

मगरदही में विगत महीनें हुए जमीनी विवाद में फायरिंग मामले में एक नामजद आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…

14 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के अलग-अलग जगहों से पांच शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में चैती छठ और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए SDO ने की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…

15 घंटे ago