Samastipur

शिवाजीनगर में महिला को गोली मारने की घटना में दो नामजद व दो अज्ञात पर FIR दर्ज

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/शिवाजीनगर :- शिवाजीनगर थाना क्षेत्र के नरसिंहा चौक पर बुधवार की रात रूबी कुमारी को गोली मार कर घायल करने के मामले में शिवाजीनगर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। अपर थानाध्यक्ष हंसराज राम ने कि बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की देखरेख में डीएमसीएच इलाज के लिए भेजा गया था। पुलिस पदाधिकारी को अस्पताल भेज घायल महिला से बयान लिया गया है।

इसमें महिला ने बताया कि वह रोसड़ा कोर्ट से अपने ससुराल भटौरा गांव आ रही थी। रोसड़ा से ही दो बाइक पीछे-पीछे आ रहा था। नरसिंहा चौक के पास टेंपो वाले ने जबरन उतार दिया। तब वह पैदल अपने गांव जा रही थी। इसी दौरान पीछे से बाइक सवार चार लोग जबरन रोककर पीछे से गोली मार दी। गोली लगने के बाद भाग कर जान बचाने का प्रयास कर रही थी उसी दौरान आरोपित भाग निकले। इस दौरान स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया।

वीडियो :

अपर थानाध्यक्ष हंसराज राम ने बताया कि महिला ने दो नामजद सहित दो अज्ञात लोगों का नाम बताया है। मामला दर्ज कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। लोगों ने बताया कि घायल महिला रूबी कुमारी के पति राम ठाकुर पिछले दस-बारह वर्षों से बाहर में ही रहकर मजदूरी करते हैं। पति से महिला की अनबन रहती थी।

Avinash Roy

Recent Posts

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

5 घंटे ago

कर्पूरीग्राम में दो देसी कट्टा एवं तीन जिंदा कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी…

11 घंटे ago

पटना में सूर्या डॉन का एनकाउंटर; गायघाट के पास STF से हुई मुठभेड़, 2 दर्जन मामलों में है आरोपी

पटना में बुधवार को STF और अपराधियों की बीच मुठभेड़ हुई है। इस एनकाऊंटर में…

11 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के आर्य समाज रोड में वाणिज्य कर विभाग का छापा, 3 करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी का मामला उजागर

समस्तीपुर : टैक्स चोरी पर शिकंजा कसते हुए वाणिज्य कर विभाग ने मंगलवार को शहर…

22 घंटे ago

समस्तीपुर : शराब खोज रही पुलिस को झोपड़ी से मिले 44 लाख नगद मामले में जांच के लिए देर शाम पहुंचे SP, की पूछताछ

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाने की पुलिस ने मंगलवार को शराब की गुप्त सूचना पर की…

23 घंटे ago

बिहार में 25 नई चीनी मिल खोलने का काम तेज, समस्तीपुर समेत इन जिलों में जमीन तलाश रही नीतीश सरकार

बिहार में नई चीनी मिल खोलने का काम तेज हो गया है। नीतीश सरकार ने…

24 घंटे ago