समस्तीपुर :- यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने सुपौल-सरायगढ़-निर्मली- झंझारपुर- सकरी- दरभंगा- सीतामढ़ी-रक्सौल के रास्ते सहरसा और आनंद विहार के बीच 05577/05578 स्पेशल गरीबरथ स्पेशल ट्रेन का परिचालन करने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन में थर्ड एसी श्रेणी के 16 कोच होंगे। गाड़ी संख्या 05577 सहरसा-आनंद विहार गरीबरथ स्पेशल दिनांक 4 से 31 दिसम्बर तक सप्ताह में पांच दिन (गुरुवार एवं शनिवार को छोड़कर) सहरसा से 20.00 बजे प्रस्थान करेगी।
20.20 बजे गढ़बरूआरी, 21.45 बजे सुपौल, 21.15 बजे सरायगढ़, 22.00 बजे निर्मली, 22.13 बजे घोघरडीहा, 22.35 बजे झंझारपुर, 23.00 बजे सकरी, 23.35 बजे दरभंगा रूकते हुए अगले दिन 00.45 बजे जनकपुर रोड, 01.30 बजे सीतामढ़ी, 20.10 बजे बैरगनिया, 03.15 रक्सौल, 04.20 बजे नरकटियागंज, 05.00 बजे बगहा रूकते हुए तीसरे दिन 00.30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 05578 आनंद विहार-सहरसा स्पेशल दिनांक 6 से 2 जनवरी तक सप्ताह में पांच दिन (शनिवार एवं सोमवार को छोड़कर) आनंद विहार से 05.15 बजे प्रस्थान करने के बाद अगले दिन 00.10 बजे नरकटियागंज, 01.10 रक्सौल, 02.00 बजे बैरगनिया, 02.40 बजे सीतामढ़ी, 03.15 बजे जनकपुर रोड, 04.50 बजे दरभंगा, 06.00 बजे सकरी, 06.25 बजे झंझारपुर, 06.45 बजे घोघरडीहा, 08.03 बजे निर्मली, 08.30 बजे सरायगढ़, 09.30 बजे सुपौल, 09.45 बजे गढ़बरूआरी रूकते हुए 10.30 बजे सहरसा पहुंचेगी।
Nitin Nabin का विधायक पद से इस्तीफा फिलहाल टल गया है। रविवार सुबह इस्तीफा देने…
समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट समस्तीपुर ने यात्रियों को जागरूक करने के लिए…
एक दोस्त चार्जशीटेड तो एक था वांटेड, गोली चलने वाले घटनास्थल को लेकर भी अब…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…
बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…
पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…