Samastipur

RPF के आईजी पहुंचे समस्तीपुर, कहा- अपराधी अपना रहे नए नए तरीके, आरपीएफ कर्मी निपटने की करे तैयारी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- पूर्व मध्य रेल के आरपीएफ आईजी अमरेश कुमार ने गुरुवार को आरपीएफ कर्मियों को अपराध के नये नये तरीके से निपटने के लिए हर स्तर पर अपनी तैयारी करने की सलाह दी। ताकि रेल क्षेत्र में यात्रियों को अपराधियों का शिकार होने से बचाया जा सके। आरपीएफ आईजी समस्तीपुर में ललित कला केंद्र में आरपीएफ के सुरक्षा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि अपराध की घटनाओं को अंजाम देने के लिए अपराधी तकनीक का भी सहारा ले रहे हैं। ऐसे में अपराधियों की चाल को नाकाम करने के लिए आरपीएफ के जवानों को भी हर तरह की तकनीक से लैश होना होगा। उन्होंने आरपीएफ कर्मियों से रेल यात्रियों के बीच भी जागरूकता अभियान चलाने की सलाह दी। सुरक्षा सम्मेलन को संबोधित करने के अलावा आईजी ने आरपीएफ कमांडेंट कार्यालय का गहन निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने कई दिशा निर्देश भी दिया। इसके बाद उन्होने आरपीएफ के जितवारपुर में बन रहे नए बैरक का निरीक्षण कर उसमें उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। इस क्रम में उन्होंने सुविधा संबंधी कई सुझाव भी दिए। ताकि इसमें रहने वाले आरपीएफ कर्मियों को भविष्य में किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़े। निरीक्षण के बाद उन्होंने नवनिर्मित बैरक परिसर में पौधरोपण भी किया। आईजी ने जवानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। मौके पर कमांडडेंट एसजेए जानी समेत आरपीएफ समस्तीपुर के सभी अधिकारी उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

1 घंटा ago

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मर गईं; 12 से ज्यादा घायल

बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…

5 घंटे ago

पटना हाईकोर्ट, समस्तीपुर सिविल कोर्ट सहित देशभर में कई अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…

6 घंटे ago

समस्तीपुर शहर में आज निकलने वाले रामनवमी जुलूस को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन मार्गों पर रहेगी नो-एंट्री व नो-पार्किंग

तस्वीर : फाइल फोटो समस्तीपुर : शहर में निकलने वाले रामनवमी जुलूस को लेकर ट्रैफिक…

6 घंटे ago

दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली से हर महीने 90 रुपये बचेंगे, बिहार में कंपनी ने गिनाए फायदे

बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली मिलने की व्यवस्था (टीओडी टैरिफ)…

8 घंटे ago