समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी चौक के निकट समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य मार्ग में एक मोबाइल पार्ट्स की दुकान से अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर काटकर भीषण चोरी कर ली। इस चोरी में करीब 10 लाख मूल्य के सामान की चोरी होने की बात बताई गई है। इस घटना को लेकर दुकानदार के लिखित बयान पर प्राथमिकी दर्ज करायी जा रही है। मंगलवार की शाम खबर लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी। आवेदन में बी.एलौथ निवासी मो. शमसुल उर्फ अन्नू ने कहा है कि मंगलवार सुबह चोरी की जानकारी हुई। दुकान खोलने पहुंचा तो चोरी की जानकारी हुई।
सोमवार की देर शाम अन्य दिनों की भांति वे अपनी मोबाइल पार्ट्स की दुकान को बंद कर घर चले गए थे। मंगलवार की सुबह करीब 9:00 बजे जब वे अपनी दुकान पर पहुंचे तो उनकी दुकान के शटर का लॉक कटा हुआ मिला। शटर को उठाकर जब वे दुकान के अंदर गए तो देखा की दुकान में रखे सारे मोबाइल पार्ट्स गायब थे। गायब मोबाइल पार्ट्स की कीमत 10 लाख रुपए थी। इस घटना के संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष मो. फैजुल अंसारी ने बताया कि मोबाइल पार्ट्स की दुकान से चोरी होने की सूचना उन्हें मिली है। घटना की जांच की जा रही है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…
समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…
समस्तीपुर : वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव की 12वीं की छात्रा सुमन कुमारी की…
समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…
समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…