Samastipur

समस्तीपुर के इस एपीएचसी में दवा रखने में लापरवाही, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/मोरवा :- मोरवा पीएससी से जुड़े सूर्यपुर एपीएचसी में गरीब मरीजों के बीच वितरण के लिए दी जाने वाली दवा के रखरखाव में लापरवाही बरती जाती है। इसका वीडियो सोमवार को मोरवा प्रखंड में वायरल हुआ। जिसके बाद एपीएचसी के कर्मियों की लापरवाही लोगों में दिनभर चर्चा का विषय बनी रही। हालांकि Samastipur Town Media इस वायरल वीडियो की सच्चाई का दावा नहीं करता है।

वीडियो में दिख रहा है कि एपीएचसी के दवा स्टोर में कुछ दवा रैक पर रखी हुई है जबकि अधिकांश दवा की शीशी और रैपर जमीन पर बिखरे हुए हैं। इतना ही नहीं कुछ दवा यत्र तत्र भी रखे हुए हैं। दवा कक्ष में कुछ लोग भी मौजूद हैं जो दवा को इस तरह रखे जाने पर सवाल उठाने के साथ वीडियो भी बना रहे हैं।

इधर लोगों में चर्चा है कि दवा के प्रति यह घोर लापरवाही है। इस एपीएचसी में अधिकांश दवा उस बैच की है जो कुछ ही महीनों बाद एक्सपायर होने वाली है। इस संबंध में मोरवा पीएचसी प्रभारी डॉ. हरिशंकर ने बताया कि इस वीडियो की उन्हें भी जानकारी मिली है। जिसके बाद उन्होंने एपीएचसी से पता किया जिसमें जानकारी दी गई कि एक एएनएम से गलती से रैक गिर गया था, जिससे दवा जमीन पर बिखर गयी थी।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

7 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

15 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

16 घंटे ago