Samastipur

समस्तीपुर कर्पूरी बस स्टैंड में पेयजल की समस्या से यात्रियों को होती हैं परेशानी, जलापूर्ति वाले नलों पर भी दुकानदारों का ही कब्जा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर कर्पूरी बस स्टैंड के अंदर जलापूर्ति की लचर व्यवस्था की वजह से बस यात्रियों को पानी की समस्या से जूझना पड़ता है। जरूरतमंद यात्रियों तक पानी की उपलब्धता का लाभ बस यात्री कम, बस स्टैंड के अंदर और बाहर के दुकानदार अधिक उठा रहे हैं। दिनभर आपूर्ति वाले पानी के नलों पर इन इन्हीं दुकानदारों का ही कब्जा बना रहता है। दिनभर इन्हीं दुकानदारों का जमाबड़ा लगा रहता है।

वे लोग अपनी दुकान में उपयोग के लिए लगातार पानी भर कर ले जाते हैं। एक बार में दो चार दुकानदार नल पर अपना केन लेकर पहुंच जाते हैं। एक पानी लेकर हटते नहीं कि दूसरे पीठ पर खड़े रहते हैं। उनसे यात्रियों को फुर्सत ही नहीं मिलता ताकि यात्रियों को पानी लेने का मौका मिले। और तो और दुकानों में उपयोग होने वाले जूठे बर्तन आदि भी दुकानदार लोग नलों पर ही धोते हैं, कुल्ला नहाना, हाथ धोना आदि भी उनका नल के पानी से ही होता है।

यह क्रम सुबह सवेरे से ही चलना शुरू होता है और शाम 9 बजे तक चलता रहता है। परिणामस्वरूप, 12 बजे दोपहर होते ही पानी की टंकी का पूरा पानी खत्म हो जाता है। उसके बाद समरसेबल मोटर चलाने का समय तय नहीं रहता है। बस यात्री अरविंद कुमार राय, दीपक कुमार पाठक, शिवम कुमार सिंह, सुधांशु मिश्रा आदि के अलावा बस कर्मी राघवेंद्र रजक, विमल किशोर साह आदि ने बताता कि दुकानदार तो अपने दुकान में पानी जमा कर लेते हैं, जबकि ये बेचारे यात्री पानी के लिए इधर उधर भटकते रहते हैं। चार नलों में दो नल ही काम करते हैं। दो डेड हैं। इनको चालू भी नहीं कराया जाता है।

एक अलग नल है, जो समरसेबल मोटर से सीधा जुड़ा है। जिससे पानी आने का कोई समय ही तय रहता है। यह मोटर चलाने की जवाबदेही बस स्टैंड काउंटर के कर्मचारियों की रहती है। पानी की यह टंकी रैनबसेरा भवन की छत पर है। बस स्टैंड में एक चापाकल है भी तो वह बेकार ही है। पूरा बस स्टैंड का पानी आपूर्ति उक्त पानी टंकी पर ही निर्भर है। पानी टंकी की स्टोरेज क्षमता भी कम है। जिससे वह बहुत देर तक पानी आपूर्ति नहीं कर पाता है। बता दें कि दिनभर दो सौ से अधिक बसों का यहां आना जाना होता रहता है। अन्य सैकड़ों यात्री वाहन भी विभिन्न रूटों पर आबाजाही करते हैं। हजारों यात्रियों का यहां आबाजाही होती रहती है। फिर भी उनके लिए पानी की आपूर्ति की व्यवस्था लचर बनी हुई है।

बाइट :

बस स्टैंड में यात्रियों को समरसेबल पानी नलों से पानी की व्यवस्था है। दुकानदार इस सुविधा में बाधा बन रहे हैं तो यह गलत है। वे इस पर रोक लगाएंगे। कल वे खुद बस स्टैंड में जाकर यात्रियों तक पानी की उपलब्धत की जानकारी लेंगे। उसके बाद आगे का पहल करेंगे। यात्री रैन बसेरा से भी पानी ले सकते हैं। वहां भी अलग टंकी से पानी आपूर्ति की व्यवस्था है।

-भूपेंद्र कुमार सिंह, कर दारोगा, नगर निगम

Avinash Roy

Recent Posts

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

3 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : अब गांव-गांव होगी गंभीर बीमारियों की जांच, स्वास्थ्य संस्थानों में गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग का अभियान शुरू

समस्तीपुर : जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में बुधवार से गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग…

3 घंटे ago

बिहार में 6 करोड़ लोगों का होगा घर-घर हेल्थ चेकअप, 30+ उम्र वालों की स्क्रीनिंग, जानें किन बीमारियों की होगी जांच

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान…

6 घंटे ago

‘मानहानि का केस करूंगी..’ शराबकांड में 4 मौतों पर अवैध संबंध की पुलिस थ्योरी मनगढ़ंत बताकर पटना ग्रामीण SP पर भड़की महिला

राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से 4 युवकों की मौतके मामले…

6 घंटे ago