Samastipur

समस्तीपुर: बॉयफ्रेंड से बात करने पर पति ने डांटा तो तीन बच्चों की मां ने फंदे से लटककर दे दी जान, इंस्टाग्राम पर हुआ था प्यार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर एक विवाहिता ने आत्महत्या कर ली।  जानकारी के अनुसार प्रेमी के बारे में पति को पता चल जाने पर पत्नी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। पूरा मामला कल्याणपुर थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर गांव का है। महिला की पहचान राज किशोर शाह की पत्नी प्रियंका कुमारी के रूप में की गई है।

दरअसल, महिला को इंस्टाग्राम पर किसी लड़के से प्यार हो गया था। वह उससे फोन पर भी बात करती थी। इसकी जानकारी उसके पति को मिली तो उसने डांटते हुए पत्नी से कहा था, संभल जाओ… इस बात से पत्नी नाराज हो गई और गुरूवार की सुबह महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। महिला तीन बच्चों की मां है। पड़ोसियों के अनुसार, महिला सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहती थी। वह रील्स भी बनाती थी। सोशल मीडिया पर ही उसे जहानाबाद के रहने वाले एक लड़के से प्यार हुआ था। इस बात को लेकर पति पत्नी में अक्सर झगड़ा होता था।

परिजनों ने बताया कि करीब 10 साल पहले प्रियंका की शादी हुई थी। बीते दो तीन महीने से वह इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय थी। बुधवार की रात प्रेमी से बात करने को लेकर पति पत्नी के बीच विवाद हुआ और फिर दोनों सोने चले गए। सुबह जब पति की नींद खुली तो देखा कि प्रियंका दूसरे कमरे में पंखे से लटकी हुई है। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी।

मृतका के पति के बड़े भाई ने कहा कि दो-तीन दिन पहले दोनों पति पत्नी में झगड़ा हुआ था। तब प्रियंका के मायके वालों को इस बात की जानकारी दी गई थी। वह यहां आए थे और प्रियंका को समझाया था। लेकिन, वह समझने को तैयार नहीं थी। उसने साफ कहा था कि वह एक लड़के से प्यार करती है। वहीं मामले को लेकर सदर डीएसपी-2 विजय महतो ने कहा है कि प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की बात सामने आई है। महिला के मोबाइल को कब्जे में लिया गया है। फिलहाल किसी तरह का कोई आवेदन नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

8 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

8 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : अपराध की साजिश रच रहे चार गिरफ्तार, 2 पिस्टल व 8 कारतूस बरामद; जेल में बंद भाई ने भेजे थे हथियार और गोलियां 

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…

9 घंटे ago

ओवरब्रिज पर वन-वे व्यवस्था खत्म, रात 9 बजे ट्रैफिक DSP ने हटावाया बैरिकेडिंग, ट्रक व खनन वाले भारी वाहनों की इंट्री पर फिलहाल रोक

समस्तीपुर : शहर के ओवरब्रिज पर मैस्टिक पिचिंग का काम पूरा होने के बाद रविवार…

10 घंटे ago