समस्तीपुर :- मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर मोक्षधाम के पास पुलिस ने वाहन जांच के दौरान चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर निवासी अमित कुमार व अंगारघाट थाना क्षेत्र के बिरनामा निवासी राजीव कुमार शामिल हैं। पुलिस गिरफ्तार दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है।
बता दें कि सोमवार शाम पुलिस जितवारपुर मोक्षधाम के पास वाहन जांच में जुटी थी। उसी बीच एक बाइक पर दो युवक पुलिस को देख भागने का प्रयास किया। पुलिस ने खदेड़ कर दोनों को पकड़ लिया। उसके बाद जांच में बाइक चोरी की निकली। इस संबंध में थाना अध्यक्ष पिंकी कुमारी ने बताया कि बाइक चोरी की है।
समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…
समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…
CM नीतीश कुमार के आवास पर आज यानी बुधवार की शाम इफ्तार पार्टी का आयोजन…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…