Samastipur

समस्तीपुर के होली मिशन हाई स्कूल में विज्ञान एवं गणित प्रर्दशनी का आयोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- शहर के मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल में गुरुवार को विज्ञान एवं गणित प्रदर्शनी का सभी वर्गो के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य आयोजन किया गया। प्रर्दशनी का उद्घाटन निदेशक धर्मांश रंजन, प्राचार्य अमृत रंजन एवं विद्यालय के वरीय शिक्षकों के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर एवं फीता काटकर एवं माँ सरस्वती एवं संस्थापक स्मृतिशेष रति रंजन प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।

प्रर्दशनी पिछले दस वर्षों से हर वर्ष आयोजित की जाती है, इस अवसर पर वर्ग एक से नवम् तक छात्र-छात्राओं ने विज्ञान एवं गणित पर आधारित नवोन्मेषी परियोजना माॅडल – अर्थ क्वेक सेंसर, आॅटोमेटिक प्लान्ट वाटरिंग सिस्टम और आर्गेनिक फारमिंग ओभर लोडिंग सेंसर, लेविटेसन, ज्यूमेट्रेकिल शेप गेम, रक्त जाँच प्लांट, एयर पाॅलुसन वोलकोनिक, त्रिभुज, समचतुर्भुज, थ्री डी हाॅलोग्राम इत्यादि को प्रस्तुत किया। वैज्ञानिक सोच को विकसित करने वाले प्रोजेक्टस की प्रस्तुति बड़े सराहनीय ढंग से की गई।

इस प्रर्दशनी में बच्चों ने अपनी रचनात्मक सोच को बड़े ही बेहतरीन ढ़ंग से प्रस्तुत किया, इसी क्रम में छात्रों ने निदेशक सहित शिक्षकों का रक्त जाँच कर उनके ब्लड ग्रुप का सही निर्धारण किया। विद्यालय का यह प्रयास रहा है कि छात्र-छात्राओं के वैज्ञानिक एवं गणितीय दृष्टिकोण को सबके सामने लाया जाय एवं उनके प्रतिभा को उभारा जाय। इस अवसर पर विज्ञान एवं गणित के अलग-अलग निर्णायक माॅडल द्वारा सभी बाल-वैज्ञानिको के प्रोजेक्ट एवं माॅडल का बारिकी से निरीक्षण कर विभिन्न मापदंडों पर, उसकी बौद्धिक क्षमता का आकलन किया गया।

निर्णायक मंडलों के मूल्यांकन के पश्चात् विभिन वर्गो में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं का चयन कर पुरस्कृत किया गया। वर्ग नवम्-ए से पियुश कुमार प्रधान ने प्रथम, केशव कुमार द्वितीय, रजनिश कुमार तृतीय, नवम्-बी से आयुश कुमार प्रथम, गुलाम जमाल द्वितीय, उज्जवल कुमार तृतीय, नवम्-सी से रैना कर्ण प्रथम, प्रगती वत्स द्वितीय, शबनम प्रवीन तृतीय, नवम्-डी से शिवम राज प्रथम, राजा कुमार द्वितीय, पुष्परंजन सिंह तृतीय, अष्टम्-ए से लक्ष्य कुमार प्रथम, पुष्पम कुमार द्वितीय, आयुश राज तृतीय, अष्टम्-बी से आदर्श कुमार प्रथम, प्रशांत कुमार द्वितीय, प्रवीन कुमार तृतीय, अष्टम्-सी से नैनसी प्रथम, श्रेया कुमारी द्वितीय, संजना शंकर तृतीय, सप्तम्-ए से समीर शंकर प्रथम, अभिजीत राज द्वितीय, अर्जुन कुमार तृतीय, सप्तम्-बी से सुधांशु कुमार प्रथम, अंशुमन कुमार द्वितीय, कार्तिक कुमार तृतीय, सप्तम्-सी से रूची राज प्रथम, अगसत्या गौतम द्वितीय, खुशी कुमारी तृतीय, वर्ग षष्ठम-ए से निर्भय मिश्रा प्रथम, अभिषेक कुमार द्वितीय, आरणव कुमार तृतीय, षष्ठम-बी से सलमान अदिल प्रथम, अमन कुमार द्वितीय, अंकित प्रकाश तृतीय, षष्ठम-सी से स्वानी लक्ष्मी प्रथम, रूची द्वितीय एवं अन्नया कुमारी तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस प्रदर्शिनी में काफी संख्या में अभिभावकों की अभिरूचि देखी गई। सभी अभिभावकों में बच्चों द्वारा प्रस्तुत माॅडलों का अवलोकन कर उनकी भूरी-भूरी प्रशंसा की। इस अवसर पर प्राचार्य अमृत रंजन ने इस तरह के आयोजन पर विशेष बल दिया। उन्होनें अपने संबोधन में कहा कि – सिर्फ किताबी ज्ञान से वैज्ञानिक क्षमता विकसित नहीं की जा सकती। संपूर्ण एवं समुचित ज्ञान के लिए अपने आस-पास के सभी गतिविधियों पर क्यों और कैसे के प्रश्नोत्तर से ही वैज्ञानिक सोच विकसित होती है। अंत में उन्होनें सभी आगत अतिथियों, अभिभावक, प्रतिभागियों एवं सहयोगी शिक्षकवृंद को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : मास्टरमाइंड बहू के द्वारा सास को लूटने के बाद ह’त्या की थी साजिश! पांच पन्नों की धमकी भरी पर्ची और तकनीकी साक्ष्य से खुला राज, एक गिरफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत अखतबारा गांव में 10 सितंबर की रात…

25 मिनट ago

बक्सर में छात्राओं से घिनौनी हरकत करने वाले दो शिक्षक बर्खास्त, शिक्षा मंत्री का कड़ा एक्शन

बक्सर के डुमरांव में छात्राओं से छेड़खानी और आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के मामले में…

3 घंटे ago

सम्राट चौधरी कब तक कुर्सी पर रहेंगे? नीतीश का नाम लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने की भविष्यवाणी

रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भविष्यवाणी की है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कब…

6 घंटे ago

अब जदयू के विधायक और मंत्री सीएम राहत कोष में देंगे सैलरी, बिहार के बाढ़ पीड़ितों को मदद

बिहार में बाढ़ पीड़ितों को राहत देने के लिए अब जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक…

6 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज में स्वच्छता पर्यवेक्षकों का जिला स्तरीय संघ संवाद, नई जिला कमेटी का गठन

समस्तीपुर : स्वच्छता कर्मी एवं स्वच्छता पर्यवेक्षक संघ, समस्तीपुर के तत्वावधान में रविवार को समस्तीपुर…

9 घंटे ago

उजियारपुर में 11 वर्षीय किशोरी से दु’ष्कर्म के प्रयास का आरोप, अधेड़ हिरासत में

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय किशोरी के साथ घर…

24 घंटे ago