Samastipur

समस्तीपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र IIT खड़गपुर में दिखाएंगे अपनी प्रतिभा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र IIT खड़गपुर में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। सरायरंजन प्रखंड के नरघोधी स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविधालय के विभिन्न ब्रांच के छात्र-छात्राएं अब IIT खड़गपुर में आयोजित होनेवाले टेकफेस्ट क्षितिज में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए तैयार हैं।

बता दें कि IIT खड़गपुर द्वारा GEC समस्तीपुर में Kascade का आयोजन 3 दिसंबर 2024 को किया गया था, जिसमें 300 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं का चयन IIT खड़गपुर जाने के लिए किया गया। यह चौथी बार है जब GEC समस्तीपुर के विद्यार्थियों द्वारा IIT खड़गपुर के टेकफेस्टमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जाएगा। 17 जनवरी 2025 को GEC समस्तीपुर के छात्र IIT खड़गपुर के लिए विभिन्न प्रोजेक्ट जैसे आरसीप्लेन, रोबावॉर, सैंडरोवर, स्टार्ट अप प्लान ओवरनाइट आदि के साथ रवाना होंगे।

महाविधालय के प्राचार्य ने बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए तकनीकी क्षेत्र में नई दिशाओं की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया और अपना अनुभव साझा किया। इस आयोजन को सफल बनाने में ASIMO Faculty इंचार्ज एवं विभागाध्यक्ष विद्युत अभियांत्रिक और उनके को-ऑर्डिनेटरों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Avinash Roy

Recent Posts

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘किड्स एंड मॉम्स डांस एकेडमी’ के प्रतिभाशाली बच्चों को किया गया सम्मानित

समस्तीपुर : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शहर के किड्स एंड मॉम्स डांस एकेडमी…

40 मिनट ago

सोशल मीडिया पर रोते हुए मदद की गुहार के बाद समाजसेवी राजू सहनी ने अग्निपीड़ित परिवारों की मदद की

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत भगवानपुर कमला गांव निवासी समाजसेवी और गरीबों…

9 घंटे ago

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में पिता-पुत्र समेत चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिलौत में हुए चर्चित गोलीकांड मामले में पुलिस ने…

10 घंटे ago

बिहार में रजिस्ट्री से पहले मिलेगी जमीन की पूरी जानकारी, 1 अप्रैल से नया नियम लागू

बिहार में जमीन की खरीद-बिक्री से जुड़े विवादों को कम करने के लिए सरकार नई…

12 घंटे ago

नीतीश के बाद ‘निशांत युग’ की शुरुआत? JDU में शामिल होते ही लगे CM बनाने के नारे, बोले-पापा पर विश्वास कायम रखिएगा

जनता दल यूनाइटेड (JDU) के लिए रविवार का दिन ऐतिहासिक रहा। यूं कहें कि जिस…

15 घंटे ago

30-40 KMPH की रफ्तार से चलेगी हवा, समस्तीपुर समेत 15 से ज्यादा जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

बिहार में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना की ओर से…

16 घंटे ago