प्रतिष्ठित आईटी कंपनी में कार्यरत समस्तीपुर के पूसा रोड निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर अतुल सुभाष आ’त्महत्या मामले में बेंगलुरू पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। सु’साइड से पहले अतुल ने एक वीडियो और 24 पन्नों के सु’साइड के जरिए आरोप लगाए थे कि उनकी पत्नी और ससुराल वालों ने उन्हें और उनके परिजनों को कानून का गलत तरीके से इस्तेमाल कर प्रताड़ित किया। उन्होंने इसे ही आत्महत्या करने की वजह बताया है। अब पुलिस ने अतुल की पत्नी समेत उनके ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, बेंगलुरू की मराठाहल्ली पुलिस ने मृतक अतुल सुभाष की पत्नी निकिता सिंघानिया, सास निशा सिंघानिया, पत्नी के भाई अनुराग संघानिय और चाचा सुशील सिंघानिया के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस ने इस मामले में सख्त एक्शन लेने की बात कहते हुए जांच शुरू कर दी है।
कर्नाटक पुलिस ने अतुल सुभाष के भाई बिकास कुमार की तरफ से दर्ज शिकायत के आधार पर अतुल की पत्नी निकिता समेत ससुराल के 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने BNS की धारा 108 और 3(5) FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक बेंगलुरु की एक निजी कंपनी में काम करने वाले अतुल सुभाष ने अपना 24 पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा था, जिसमें उसने शादी के बाद जारी तनाव और उसके खिलाफ दर्ज कई मामलों का उल्लेख किया है। अतुल ने इसमें लिखा है कि उनकी पत्नी निकिता सिंघानिया और उनके ससुराल वालों ने कैसे उन्हें और उनके माता-पिता व भाई को कानून का दुरुपयोग करके प्रताड़ित किया था।
इस दौरान पुलिस ने बताया कि सुभाष का शव मंजूनाथ लेआउट क्षेत्र में स्थित उनके आवास पर फंदे से लटका दिया। उनके कमरे में एक तख्ती भी लटकी मिली, जिसमें लिखा था कि ‘न्याय मिलना बाकी है’। बता दें कि अतुल सुभाष ने आत्महत्या के पहले डेढ़ घंटे का एक वीडियो बनाया, जिसमें उन्होंने उन सभी परिस्थितियों का जिक्र किया, जिसके कारण उन्हें यह कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा।
समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…
समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…
CM नीतीश कुमार के आवास पर आज यानी बुधवार की शाम इफ्तार पार्टी का आयोजन…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…