Samastipur

दलसिंहसराय में फ्लाईओवर के नीचे ऑटो स्टैंड संचालक की ह’​त्या वाली जगह पहुंचकर SP ने किया मुआयना

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के एसएच-88 पर बने फ्लाई ओवर ब्रिज के नीचे 25 नवम्बर की रात ऑटो स्टैंड संचालक अशोक राय की हत्या मामले की पुलिस ने जांच तेज कर दी है। शनिवार को एसपी अशोक मिश्रा नें डीएसपी विवेक कुमार शर्मा, थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन के साथ घटनास्थल का मुआयना किया। इस क्रम में वे काली चौक से भगवानपुर चकशेखू तक का पैदल स्थल निरीक्षण किया।

निरीक्षण के बाद एसपी नें बताया कि घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है। डीएसपी व थाना अध्यक्ष को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है। पुलिस हर बिंदु पर मामले की गहन जांच कर रही है। जल्द ही मामले का उधभेदन कर किया जायगा। विदित हो कि उजियारपुर थाना के महिसारी गांव निवासी रामो राय के पुत्र अशोक राय (45 वर्ष) की हत्या गोली मारकर की गयी थी।

घटना दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के चकशेखू मोहल्ला स्थित सड़क पर 25 नवम्बर की रात साढ़े नौ से दस बजे के बीच हुई थी। अशोक बाबू पोखर चौक पर ऑटो स्टैंड चलाता था। परिजनों ने दलसिंहसराय शहर के गौसपुर काली चौक स्थित पांच कट्टा पांच धूर जमीन को लेकर चल रहे विवाद को घटना का कारण बताया था। पोस्टमार्टम के बाद महिसारी में आक्रोशित ग्रामीणों ने दलसिंहसराय-विशनपुर पथ पर शव रख सड़क जाम किया था। बाद में मृतक के भाई राजकुमार राय ने उजियारपुर थानाध्यक्ष को आवेदन दिया था।

Avinash Roy

Recent Posts

मॉडिफाइड बाइक और तेज आवाज वाले साइलेंसर पर समस्तीपुर पुलिस की छापेमारी, तीन बाइक जब्त

समस्तीपुर : जिले में मॉडिफाइड मोटरसाइकिलों, तेज आवाज वाले साइलेंसर और ताजपुर - बख्तियारपुर फोरलेन…

1 घंटा ago

समता पार्टी के संस्थापक सदस्य शहीद प्रदीप महतो की 30वीं शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

समस्तीपुर : समता पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे शहीद प्रदीप महतो की 30वीं शहादत दिवस…

4 घंटे ago

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में सफल सिजेरियन के साथ प्रसव सेवा का शुभारंभ

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल…

8 घंटे ago

अपहरण की प्राथमिकी के बीच युवती खुद पहुंची कल्याणपुर थाने, पुलिस ने दर्ज किया बयान, जानें युवती ने क्या बताया…

समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 22 वर्षीया एक युवती के कथित…

9 घंटे ago

समस्तीपुर के शहीद सीताराम यादव के पुत्र की शिक्षा का जिम्मा उठाएंगे होली मिशन स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. धर्मांश रंजन

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार एवं होली मिशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के…

13 घंटे ago

आखिर किस जमीन को लेकर चल रहे विवाद में सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर हुई थी फायरिंग ?

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में बीते 17 फरवरी की शाम लोजपा (रा)…

13 घंटे ago