Samastipur

अगस्त-सितम्बर-अक्टूबर-नवम्बर चाहे हो दिसंबर हर महीने दलसिंहसराय में गरज रही है बंदूकें, 7 गो’लीकांड में 3 की मौ’त व 4 जख्मी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : ऐसे तो समस्तीपुर जिले के हर क्षेत्र में क्राइम हो रहा है लेकिन दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में अपराध चरम पर है। हर माह बंदूकें गरज रही है। लेकिन इन सभी के बाबजूद दलसिंहसराय पुलिस पूरी तरह मौन धारकर बैठी हुई है। अगस्त से लेकर दिसंबर माह तक पांच महीनो में सात गोलीकांड की घटना में तीन लोगों दर्दनाक की मौत हो चुकी है वहीं गोली से चार जख्मी हो चुके है।

लेकिन इस सात कांडों में महज एक कांड में पुलिस बदमाश को गिरफ्तार कर पाई है। वह भी गिरफ्तारी करने का दावा पुलिस कर रही है। वहीं एक मामले में आरोपित ने कोर्ट में सरेंडर किया है। दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के अजनौल पंचायत के खोकसाहा में हुई घर में घुसकर शिक्षिका मनीषा कुमारी (24) की गोली मार कर हत्या ने पुलिस के इकबाल को बदमाशों के हौसले के आगे बौना बना रही है। हर महीने बदमाश पुलिस के समाने चुनौती पेश करते हुए एक के बाद एक गोलीकांड को आजम दे रहे है।

शिक्षिका हत्याकांड मामले में जांच के लिये एसपी भी पहुंचे :

पांच माह में सात गोलीकांड, एक ही मामले में हो सकी है बदमाशों की गिरफ्तारी, 6 आज भी है अनसुलझी :

दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में अगस्त माह से लेकर 24 दिसंबर तक पांच माह में सात गोली कांड की घटना घटी है । जिसमें तीन लोगों ने जहां अपनी जान गंवाई है वहीं चार लोग जख्मी हुए है। हर महीने कम से कम एक गोली कांड का दर्ज हुआ है मामला। उन मामलों पर एक नजर….

3 अगस्त की गोलीकांड : थाना के महज सौ मीटर की दूरी पर स्थित गोला पट्टी स्थित चलावल गद्दी व्यवसाई केवटा गाजबोर वार्ड 14 निवासी राम पदार्थ राय के पुत्र विपिन कुमार राय (28) को बाइक सवार बदमाशो ने लूटपाट के दौरान गोली मारकर जख्मी कर दिया। अपाची बाइक से आए तीन बदमाशों में दो बदमाश दुकान के अंदर घुसते हुए गद्दी पर रखा हुआ गल्ला लेने लगा। जब हम उसका विरोध किए तो बदमाशो ने गोली चलाते हुए गल्ला लेकर बाइक से भागने लगा। जिसका व्यवसाय हल्ला करते हुए पीछा किया लेकिन वह गुदरी पुल की तरफ भाग निकला। गल्ला में 1 लाख 65 हजार रुपए था। इस मामले का भी पुलिस एक भी बदमाश को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

16 सिंबंबर की गोलीकांड : थाना क्षेत्र के भटगामा वार्ड संख्या 27 में घर में सो रहे वृद्ध व्यक्ति बहोरन मिश्र के पुत्र वैजनाथ मिश्र (65) को गोली मार कर हत्या कर बदमाशो ने हत्या कर दिया । वही भी महज दुकान में खैनी खरीदने को लेकर विवाद हुआ था। इस घटना में गांव के एक बदमाश सहित पांच बदमाशो को आरोपी बनाया गया था। इस कांड में शामिल मुख्य आरोपी शूटर आज भी पुलिस के गिरफ्तार से दूर है।

5 अक्टूबर की गोलीकांड : शहर के अनुमंडलीय अस्पताल रोड में इंडियन बैंक के पास स्थित विष्णु हॉस्पिटल में शनिवार की रात बदमाशो ने हॉस्पिटल के कर्मी आईबी रोड निवासी आस्तिक प्रसाद सिंह के पुत्र हरिओम कुमार (30) को गोलीमार जख्मी कर दिया। इस घटना में भी अभी पुलिस जांच में ही जुटी है।

19 नवम्बर की गोलीकांड : दलसिंहसराय – विद्यापति नगर रोड के मिर्जापुर पुलिस चौकी के पास सोमवार की रात 9.30 बजे हथियारबंद बदमाशों ने अस्पताल कर्मी बेगूसराय जिला के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चमथा चक्की निवासी मकसूदन यादव के पुत्र प्रिंस कुमार से बाइक लूटने के दौरान गोली मारकर जख्मी कर दिया था। इस घटना में शामिल एक बदमाश की गिरफ्तारी करने का दावा पुलिस कर रही है ।

25 नवम्बर की गोलीकांड : शहर के भगवानपुर चकशेखू नए रोड ब्रिज के नीचे उजियारपुर थाना क्षेत्र के महीसारी निवासी अशोक राय की बदमाशो ने गोली मार कर हत्या कर दिया था। इस मामले अशोक राय के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई। लेकिन इस हत्याकांड में एक भी बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

7 दिसंबर की गोलीकांड : थाना क्षेत्र के कमरांव प्राथमिक विद्यालय के पास शुक्रवार की रात 9.30 बजे करीब बाइक सवार बदमाश ने बाइक लूट पाट दौरान मॉल कर्मी बुलाकिपुर वार्ड 9 निवासी शंकर राम के पुत्र चंदन कुमार (20) को गोली मारकर जख्मी कर लेपटॉप लुट लिया था। इस मामले भी एक बदमाश की गिरफ्तारी का दावा पुलिस कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

डकैती की योजना बना रहे नक्सली कांड के आरोपी डॉक्टर समेत 5 कुख्यात हथियार समेत गिरफ्तार, समस्तीपुर जेल के पीछे जुटे थे सभी अपराधी

समस्तीपुर : ताजपुर के एक बड़े कारोबारी के यहां डकैती की योजना बना रहे अपराधियों…

13 घंटे ago

समस्तीपुर के पूसा में आयोजित होने वाले किसान मेले में पहुंचेगी देश भर के किसानों की भीड़, तैयारियां हुई तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले स्थित डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में इस वर्ष…

13 घंटे ago

मौसम में बदलाव से बढ़ीं मौसमी बीमारियां, समस्तीपुर सदर अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ी

समस्तीपुर : सुबह-शाम हल्की ठंड और दोपहर में तेज धूप के कारण मौसम में हो…

22 घंटे ago

समस्तीपुर के कृषि वैज्ञानिकों ने बताया सरसों, राजमा, मटर और सब्जियों की बोआई का सबसे उपयुक्त समय, क्लिक कर पढ़े…

समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के वैज्ञानिकों ने किसानों के लिए…

1 दिन ago

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI का सदस्यता अभियान, सैकड़ों छात्र-छात्राएं संगठन से जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आरबी कॉलेज, दलसिंहसराय में शनिवार को स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की कॉलेज…

1 दिन ago