समस्तीपुर : मुफस्सिल पुलिस ने थाना क्षेत्र के छतौना गांव में बूढ़ी गंडक नदी किनारे से एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया है। महिला की उम्र लगभग 30 वर्ष बतायी गयी है। उसने पिले रंग का कपड़ा और गुलाबी रंग का स्वेटर पहन रखा है। देखने से शव दो से तीन दिन पुराना लग रहा है। बताया गया है कि बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने बूढ़ी गंडक नदी में एक महिला का शव उपलाता देख इसकी सूचना मुफस्सिल पुलिस को दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया साथ ही शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं मामले को लेकर थानाध्यक्ष पिंकी प्रसाद ने बताया कि महिला के शव की पहचान नहीं हो सकी है, शव कहीं और से बहकर आने की संभावना है। कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज मामले की छानबीन की जा रही है। शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक डेड बॉडी रखा जाएगा। इसके अलावा आसपास के थानों से भी लापता महिला के बारे में पता लगाया जा रहा है।
समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…
समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…
समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…