समस्तीपुर :- संयुक्त छात्र मोर्चा (आइसा, एआईएसएफ, एनएसयूआई, एसएफआई, सीराजेडी) के बैनर तले बीआरबी कॉलेज गेट से विभिन्न मांगों को ले चेतावनी मार्च निकाल प्रधानाचार्य के समक्ष पहुंच सभा में तब्दील हो गया। मार्च में बदले के भावना से कार्रवाई करने, अन्य शिक्षक कर्मचारियों को खुटौना भेजने की धमकी देने, एक खास संगठन द्वारा कॉलेज के एनएसएस एवं एनसीसी पदाधिकारियों को अपने संगठन के सदस्य बनाने तथा एनएसएस एवं एनसीसी पर अधिकार जमाने की हर जोर आजमाईस पर रोक लगाने तथा छात्रों के नियमित वर्ग में उपस्थिति के सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने, शिक्षक – कर्मचारियों से बदसुलूकी एवं मार पीट करने वाले बाहरी अराजक तत्व के संरक्षण पर रोक व कर्रवाई समेत अन्य मांग शामिल था। मार्च की अध्यक्षता आइसा जिला लोकेश राज, एआईएसएफ जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार, एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष राजन वर्मा, एसएफआई जिला अध्यक्ष नीलकमल कुमार, छात्र राजद के रौशन यादव ने किया।
सभा को संबोधित करते हुए मोर्चा के संयोजक सुनील कुमार सिंह कहा कि कैंपस में व्याप्त शैक्षणिक – प्रशासनिक अराजकता के जिम्मेवार तथा शिक्षक – कर्मचारियों से मार – पीट करने वाला बाहरी अराजक तत्व का कैम्पस में सक्रियता पर रोक व सख़्त कार्रवाई करने तथा प्रधानाचार्य द्वारा शिक्षक – कर्मचारियों को बदले के भावना से स्थानांतरण कि धमकी पर रोक लगाने व शिक्षक – कर्मचारियों के लोकतांत्रिक अधिकार बहाल करने तथा छात्रों के वर्ग में उपस्थिति के सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को बहाल करने और प्रोगशाला व पुस्तकालय को दुरूस्त कर छात्रों को सुविधा बहाल की जाए। सभा को विश्वविद्यालय संयोजक अविनाश कुमार, छोटू भारद्वाज, अभिनव अंशु, मुकेश यादव ने भी संबोधित किया।
आगे नेताओं ने कहा कि कैंपस में लोकतांत्रिक माहौल बहाल करते हुए छात्रों को रेलवे पास, फूल फ्री और हॉफ फ्री छात्रों को प्रदान की जाए तथा एनएसएस और एनसीसी के पदाधिकारियों पर खाश संगठन द्वारा दबाव बना कर सदस्यता लेने एवं अधिपत्य जमाने की अलोकतांत्रिक कोशिश कामयाब नहीं होने पर योजन के तहद शिक्षक कर्मचारियों पर आरोप लगाने और कार्रवाई की मांग दुर्भाग्य है। जिसे संयुक्त छात्र मोर्चा बर्दाश्त नहीं करेंगी।
वहीं संयुक्त छात्र मोर्चा के नेताओं ने की इंटरनल, एक्टरनल एवं प्रायोगिक परीक्षा के मार्किंग में भेदभाव करने वालों शिक्षक पर कार्रवाई व कैंपस में बदले की भावना से कार्रवाई पर रोक समेत छात्र हित के मांगों एक सप्ताह में पूरा नहीं की जाती है तो अनिश्चित कालीन आंदोलन चलाने को बाध्य होंगे।
सभा को एआईएसएफ विश्वविद्यालय संयोजक अविनाश कुमार, एसएफआई छोटू भारद्वाज, एनएसयूआई अभिनव अंशु, सी राजद मुकेश यादव, राजू झा, गौतम सैनी, हिमांशु कुमार,दीपक यदुवंशी, काजल कुमारी, सिमरन कुमारी, रोशनी कुमारी,गौतम कुमार,सोनू कुमार, विवेक कुमार सिंह, नीतीश कुमार, आयुष कुमार, बबलू कुमार, श्याम सुंदर, मो अफरोज ने भी संबोधित किया। अन्त में महाविद्यालय में जांच में आए ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलसचिव एवं डीआर 2 को मांगों से संबंधित मांग पत्र वार्ता के उपरांत सौंपा गया।
जापान में एशियन पैरा गेम्स के दौरान भारतीय पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख गंभीर…
समस्तीपुर : जिले में अब मरीजों को सरकारी या निजी एंबुलेंस चुनने का विकल्प मिल…
समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…
बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…