Samastipur

बेंगलुरु में 16वीं मंजिल से गिरकर समस्तीपुर के इंजीनियर की संदिग्ध मौ’त, घर पर शव पहुंचते ही परिजनों में मचा कोह’राम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर के रहने वाले एक इंजीनियर की बेंगलुरु में संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर माधुरी चौक निवासी रिटायर्ड रेल कर्मी दिनेश राय के पुत्र रवि कुमार (34) के रूप में की गई है। रवि बेंगलुरु में एक निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे और ऑनलाइन एग्जाम सेंटर में काम कर रहे थे। पिछले दो सालों से वह बेंगलुरु में ही रहकर जॉब कर रहे थे।

वे बेंगलुरु के ऐलहनका इलाके में आरएमजेड गैलरिया अपार्टमेंट में रहते थे। सोमवार की दोपहर रवि का शव समस्तीपुर पहुंचा जिसके बाद परिजनों के चित्कार से पुरा इलाका गमगीन हो गया। सैकड़ों लोगों की भीड़ मृतक इंजीनियर के घर पर जुट गई। बताया गया है कि रवि की शादी पिछले साल ही हुई थी। उसकी पत्नी समस्तीपुर में ही रहती है।

बेंगलुरू के लोगों का दावा है कि शनिवार को इंजीनियर ने 16वीं मंजिल से छलांग लगाई थी, जिससे उसकी मौत हो गई जबकि मृतक के चाचा उमेश कुमार राय का दावा है कि ये आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है। उन्होंने कहा कि मुझे जानकारी मिली है कि उसे कंपनी वालों ने हिसाब-किताब करने के लिए बुलाया था, इस बीच उसके 16वीं मंजिल से नीचे कूद जाने की सूचना दी गई, जबकी रवि आत्महत्या कर ही नहीं सकता। उन्होंने कहा है की हत्या को आत्महत्या का रूप दिया जा रहा है।

परिजन का कहना है कि अगर रवि ने आत्महत्या की होती, तो कोई सुसाइड नोट छोड़ा होता। लेकिन उसके कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, उसके पार्टनर भी गायब थे। उन्होंने कहा कि अपार्टमेंट में तीन और लोग भी रहते थे, जो इस घटना के बाद से फरार हैं। उनसे कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन वह नहीं आये। उन्होंने शक जाहिर किया है कि रवि की हत्या की गई है और इसे आत्महत्या का रूप दिया गया है। ये पूरी तरह से हत्या का मामला है। परिजनों ने बिहार सरकार और कर्नाटक सरकार से इस मामले में संज्ञान लेने की अपील की है। इसके अलावे परिजनों ने बेंगलुरु में हत्या की प्राथमिकी दर्ज करने के लिए भी आवेदन दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

53 मिनट ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

1 घंटा ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

11 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

11 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

11 घंटे ago