Samastipur

समस्तीपुर शहर के आजाद चौक के पास गोली लगने से युवक ज’ख्मी; पिता ने कहा- जिसने गोली मारी उसी ने पहुंचाया अस्पताल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के आजाद चौक के पास सोमवार शाम की गोली लगने से एक युवक जख्मी हो गया। जिसके बाद उसे इलाज के लिए शहर के ही आदर्श नगर स्थित कृष्णा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जख्मी युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड संख्या-5 निवासी अरूण पासवान के 20 वर्षीय पुत्र अमन कुमार के रूप में बताई गई है। वह मजदूरी का काम करता है। डॉक्टर के अनुसार उसे कमर के पास एक गोली लगी है।

वहीं घटना की सूचना पर अस्पताल में पहुंचे नगर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि जख्मी युवक के परिजनों से घटना के बारे में पूछताछ की गई है। मामला कुछ स्पष्ट नहीं हो सका है। जख्मी के होश में आने पर ही कुछ जानकारी मिल सकेगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से पूछताछ कर रही है। इधर, लोगों में चर्चा के अनुसार देर शाम अमन कुछ लड़को के साथ आजाद चौक के पास खड़ा था। तभी अचानक फायरिंग की आवाज हुई और वह जख्मी हो गया। चर्चा के अनुसार जख्मी युवक और उसके दोस्तों ने खुद ही अपने पास हथियार ले रखा था। घटना के बाद जख्मी युवक के दोस्तों ने ही बाइक पर ले जाकर उसे कृष्णा हॉस्पिटल में भर्ती भी कराया है। पिता ने बताया कि जिसने गोली मारा है उसी ने मेरे बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया है।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में महिला सिपाही की रहस्यमयी मौत..पुलिस विभाग में हड़कंप, पति हिरासत में

बिहार के मुजफ्फरपुर पुलिस विभाग में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला सिपाही का…

33 मिनट ago

विभूतिपुर में शादीशुदा महिला को प्रेमी संग पकड़कर ग्रामीणों ने मंदिर में कराई शादी

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात…

1 घंटा ago

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिव्यांगजनों को किया गया जागरूक, सरकारी योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी

समस्तीपुर : दिव्यांगजनों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने और उनके अधिकारों के…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में टायर दुकान से 54 पीस नकली ट्यूब किया गया बरामद, नगर थाने में FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…

14 घंटे ago